INS चिल्का में नौसेना रचेगी इतिहास, अग्निवीरों के सबसे बड़े बैच की होगी पासिंग आउट परेड
भारतीय नौसेना 13 नवंबर को आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के नौवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित करेगी, जो इस ...और पढ़ें

13 नवंबर को आईएनएस चिल्का में पासिंग आउट परेड (फाइल फोटो)
HighLights
13 नवंबर को आईएनएस चिल्का में पासिंग आउट परेड
अग्निवीरों का अब तक का सबसे बड़ा नौवां बैच
नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन होंगे मुख्य अतिथि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना 13 नवंबर को आइएनएस चिल्का में अपने अग्निवीरों के नौवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित करेगी। यह इस प्रमुख नौसैनिक प्रशिक्षण केंद्र से पास आउट होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बैच होगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन इस परेड में मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी होंगे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह परेड 3,300 से अधिक प्रशिक्षुओं के 16 सप्ताह के प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरा होने का प्रतीक होगी। यह आइएनएस चिल्का से पास आउट होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बैच है।
13 नवंबर को आईएनएस चिल्का में पासिंग आउट परेड
अधिकारियों ने बताया कि यह एक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन का भी प्रतीक है, जिसे युवा रंगरूटों को अनुशासित, शारीरिक रूप से फुर्तीले, मानसिक रूप से मजबूत और पेशेवर रूप से सक्षम समुद्री योद्धाओं में बदलने के लिए तैयार किया गया है।
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पढ़ाई, तैराकी, आउटडोर गतिविधियां, कैंप और परेड प्रशिक्षण को शामिल किया गया है, जो प्रशिक्षुओं की पेशेवर यात्रा के लिए एक सर्वांगीण आधार प्रदान करता है।
नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन होंगे मुख्य अतिथि
बयान में कहा गया है कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व, अनुशासन, आपसी भाईचारे और टीम वर्क पर समान जोर दिया जाता है, साथ ही नौसेना के मुख्य मूल्यों कर्तव्य, सम्मान और साहस को भी आत्मसात कराया जाता है।
पासिंग आउट परेड प्रशिक्षुओं के लिए गर्व और उपलब्धि का क्षण होगा, क्योंकि उनके परिवार इस प्रशिक्षण यात्रा के समापन और एक नए करियर की शुरुआत के साक्षी बनेंगे।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)