विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताकतवर होगा नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'INS बेतवा', रक्षा मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड के साथ किया 498.58 करोड़ का करार

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM (IST)

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस बेतवा की मरम्मत और प्रणोदन प्रणाली में बदलाव के लिए ...और पढ़ें

आईएनएस बेतवा होगा और ताकतवर (फाइल फोटो)

आईएनएस बेतवा होगा और ताकतवर (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस बेतवा को और ताकतवर बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाज बेतवा की मरम्मत और प्रणोदन प्रणाली में बदलाव के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 498.58 करोड़ रुपये का करार किया है।

करार के तहत ब्रह्मपुत्र श्रेणी के फ्रिगेट आईएनएस बेतवा की प्रणोदन प्रणाली में बदलाव किया जाएगा। इसकी मौजूदा भाप-आधारित सिस्टम को डीजल इंजन-आधारित सिस्टम से बदला जाएगा।

इससे युद्धपोत की प्रणोदन प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा। आईएनएस बेतवा के लड़ाकू सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा। युद्धपोत में आधुनिक हथियार प्रणाली लगाई जाएगी, जिससे युद्धक क्षमता और बेहतर होने की उम्मीद है।

यह परियोजना भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के रखरखाव और आधुनिकीकरण की स्वदेशी क्षमता को मजबूत करेगी। खासतौर पर जटिल प्रोपल्शन सिस्टम में बदलाव और आधुनिक तकनीक से नौसैनिक प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने में देश की विशेषज्ञता बढ़ेगी।

इस परियोजना में 50 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शामिल होंगे। इससे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस परियोजना से 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती मिलेगी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।