इंदौर में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, अब 89 नए संक्रमित मामले दर्ज; कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। अब शुक्रवार को यहां पर 89 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं।
मध्य प्रदेश, एएनआइ। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। अब शुक्रवार को यहां पर 89 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 5,176 हो गई है। मध्य प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 638 पहुंच गई है। प्रत्येक दिन राज्य में संक्रमितों का बढ़ता जा रहा है। वहीं अगर
भारत में प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ता जा रही है। अब देश में संक्रमितों की संख्या 8 लाख 21 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि प्रत्येक दिन तेजी से देश में आंकड़े बढ़ रहे हैं। पूरी देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। देश में जिस रफ्तार से संक्रमितों का आंकड़ बढ़ रहा है उसी रफ्तार से टेस्टिंग भी हो रही है। अभी तक देश में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।
पूरी दुनिया मे भारत तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। इससे पहले ब्राजील और अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहीं चौथे नंबर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से बचने के लिए उपाय अपना रहे हैं।
इंसान से इंसान से फैलने वाले इस वायरस से सभी परेशान है। इसकी रोकथाम के लिए कई देशों ने तो अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया, लेकिन इससे लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्रभावित देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया। ऐसे में संक्रमितों की संख्या तो बढ़ने लगी, लेकिन लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर आने लगी। फिलहाल इस संक्रमण से से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक जरुरी एहतियात उपाय अपनाए जा रहे हैं।