विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच IndiGo जेद्दा से शुरू करेगी 10 स्पेशल Flight, भारतियों को लाया जाएगा वापस

Published: Mon, 02 Mar 2026 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2026 11:11 PM (IST)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए इंडिगो 3 मार्च को जेद्दा ...और पढ़ें

इंडिगो जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष उड़ानें

इंडिगो जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष उड़ानें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, इंडिगो एयरलाइंस ने फंसे हुए भारतीय यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए अहम कदम उठाया है।

मंगलवार, 3 मार्च को जेद्दा से भारत के चार प्रमुख शहरों के लिए 10 स्पेशल उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई गई है। सऊदी अरब का प्रमुख शहर जेद्दा, जहां कई यात्री फंसे हैं, इस अभियान का केंद्र बिंदु होगा।

फंसे यात्रियों की वापसी के लिए तैयारी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये उड़ानें जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए चलाई जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि वह मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कड़ी नजर रख रहा है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, 'इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए 3 मार्च, 2026 को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल ऑपरेशन की योजना बनाई है। यह जरूरी मंज़ूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों पर निर्भर करेगा। इंडिगो यात्रियों की सुविधा के लिए जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है।'

मंत्रालय ने जारी किया बयान 

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद, मध्य पूर्व में कई हवाई क्षेत्र बंद हो गए, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई।

मंत्रालय ने फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। एयरलाइंस विदेशी उड्डयन प्राधिकरणों और भारतीय मिशनों के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर रही हैं।