अफवाह थी चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा मिला- 'बूम 1.50 PM'
हैदराबाद से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में 'बूम 1.50 PM' लिखे टिश्यू पेपर से बम की अफवाह ...और पढ़ें
-1794572903477_m.webp)
इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
इंडिगो फ्लाइट में 'बूम 1.50 PM' लिखा टिश्यू पेपर मिला।
बम की अफवाह के बाद चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
सुरक्षा जांच में धमकी महज एक अफवाह निकली।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। हैदराबाद से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर मिला, जिस पर 'बूम 1.50 PM' लिखा था। इससे शुक्रवार को उड़ान के दौरान बम की दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पायलट ने एयर कंपनी कंट्रोलर (ATC) से संपर्क किया, जिसके बाद 192 यात्रियों को लेकर आ रहे इस विमान की दोपहर करीब एक बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की गई।
जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी गहन जांच की, जांच में पता चला कि यह धमकी महज एक अफवाह थी।
दरअसल, यह फ्लाइट शुक्रवार दोपहर के आसपास हैदराबाद से रवाना हुई थी, तभी क्रू के एक सदस्य की नजर शौचालय में शीशे पर चिपके उस टिश्यू पेपर पर पड़ी। क्रू सदस्य ने तुरंत पायलट को इस बारे में सूचित किया।
पायलट ने चेन्नई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया, प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की मांग की और बम की धमकी के बारे में बताया।
लैंडिंग के बाद विमान को एक अलग जगह (रिमोट बे) पर ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मी स्निफर डॉग्स के साथ विमान के अंदर गए। यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से तलाशी ली गई, और विमान की भी जांच की गई। एक घंटे तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने इस धमकी को अफवाह बताया।