Move to Jagran APP

250 फीट की ऊंचाई पर टकराने से बचे दो विमान, 6 लोग घायल

गुवाहाटी से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई-813 का संतुलन 250-300 फीट की ऊंचाई पर हवा में अचानक बिगड़ गया। बाद में क्रू मेंबरों ने स्थिति को संभाल लिया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2016 03:19 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 07:40 PM (IST)
250 फीट की ऊंचाई पर टकराने से बचे दो विमान, 6 लोग घायल

गुवाहाटी(एजेंसी)। असम की राजधानी गुवाहाटी में इंडिगो के दो विमान आपस में टकराने से बच गए। हालांकि चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य झटका लगने से जख्मी हो गए।

loksabha election banner

यह घटना मंगलवार शाम तब हुई जब मुंबई से गुवाहाटी पहुंची इंडिगो की फ्लाइट गोपीनाथ बोरदोलाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर रही थी। तभी चेन्नई जाने वाली एक फ्लाइट ने उड़ान भरी और पहले आए विमान के रास्ते पर चल दी।

मानसून की गड़बड़ी के कारण मुंबई से आया विमान 250-300 फीट की ऊंचाई तक नीचे आ गया था और इसी ऊंचाई पर चेन्नई जाने वाला विमान उड़ान भर रहा था। हालांकि पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और मुंबई से आया विमान सुरक्षित उतर गया। जख्मी चार यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों का इलाज कराया गया।

यह टक्कर इंडिगो के गुवाहाटी से चेन्नई जा रहे विमान 6ई-136 और मुंबई से गुवाहाटी आ रहे विमान 6ई-813 के बीच होने वाली थी। दोनों विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी से मुंबई जा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 813 को मानसून के कारण उड़ान में दिक्कत हुई। तब तक फ्लाइट 250-300 फीट ऊपर उड़ चुकी थी। उसी दौरान एयरक्राफ्ट 6ई 136 उसे क्रॉस कर निकला।

इतने करीब फ्लाइट को देखते हुए पायलट ने प्रोटोकॉल एडवाइजरी को तुरंत फॉलो किया और एक सुरक्षित दूरी बनाई। बताया जा रहा है कि पायलट ने एंटी-कोलिजन डिवाइस को भी एक्टिव कर दिया था।फिलहाल दोनों विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई जा चुकी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है।

सिक्योरिटी और फायर डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर हैं। एटीसी और एयरपोर्ट अथॉरिटी मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ेंः दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की क्रैश लैंडिंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.