विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली से बंगाल जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Sun, 18 Jan 2026 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2026 01:51 PM (IST)

Indigo Flight Bomb Threat: दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (6E 6650) को उड़ान के दौरान बम ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने (Indigo bomb Threat) की धमकी मिली है। उड़ान के बीच में धमकी मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। विमान तो तुरंत को लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। सुबह 9:17 बजे लखनऊ में फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 6650 ने 222 पैसेंजर्स के साथ दिल्ली से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही थी। तभी विमान में बम होने की सूचना मिली।

इंडिगो के इस विमान को लखनऊ की तरफ डायवर्ट कर दिया। ये प्लेन आज (18 जनवरी) को सुबह 9:17 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लैंड हुआ।

Indigo Lucknow Airport

ATC ने दी जानकारी

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुबह लगभग 8:46 बजे विमान में बम की जानकारी दी थी। सेफ्टी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करवाया गया और सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आ गईं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी ने टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था, "प्लेन में बम है।" इस घटना से पूरे विमान में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

Lucknow Airport

टिशू पेपर पर लिखी थी धमकी

एसीपी रजनीश वर्मा के अनुसार, "फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर छोड़ा था, जिसपर लिखा था कि विमान में बम है। विमान बागडोगरा की तरफ जा रहा था। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई।"

इंडिगो की इस फ्लाइट में 222 पैसेंजर्स और 8 नवजात बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर्स भी फ्लाइट में शामिल थे। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।