Video: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश से विजिबिलिटी जीरो, IndiGo के पायलट ने लास्ट मूमेंट पर कैंसिल की लैंडिंग
मुंबई में भारी बारिश के कारण नवी मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक एटीआर विमान को लैंडिंग से ठीक पहले 'गो-अराउंड' करना पड़ा। पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की लैंडिंग रद्द हुई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इन दिनों भारी बारिश की चपेट में है। शहर में जलभराव की वजह से मेट्रो सिटी की लाइफ पर ब्रेक स लग गया है। ट्रेन से लेकर हवाई सेवा पर भी खासा असर पड़ा है। इस बीच सोमवार को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया।
लैडिंग से ठीक पहले फिर से उड़ा विमान
यहां रनवे पर इंडिगो के एक ATR विमान लैंडिंग से ठीक पहले दोबारा उड़ना पड़ा। खबरों के अनुसार, पायलट ने लैंडिंग से कुछ ही समय पहले इसे रद करने का फैसला किया, जिससे विमान में सवार यात्री और एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ घबरा गए।
सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही थी, जिससे विजिबिलिटी कम थी और आने वाले विमानों के लिए हालात मुश्किल हो गए थे। इंडिगो के लिए चलने वाला यह रीजनल टर्बोप्रॉप विमान फाइनल अप्रोच पर था, तभी क्रू ने लैंडिंग कैंसिल करने का फैसला किया।
क्या होता है 'गो-अराउंड' सिग्नल?
कुछ ही पल बाद, विमान ने दोबारा आसमान की ओर उड़ान भरी, जिसे 'गो-अराउंड' कहा जाता है। यह एक स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर है जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब लैंडिंग में कोई दिक्कत आती है।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले बादलों और तेज बारिश के बीच विमान को तीजी से ऊपर उठते हुए दिखाई दे रहा है।
Indigo ATR is struggling to land in Navi Mumbai Airport due to heavy rain #MumbaiRains pic.twitter.com/QZI1tLgbfX
— GARIMA SINGH (@azad_garima) July 7, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।