IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद
इंडिगो ने सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के कारण 30 नवंबर तक जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम के लिए ...और पढ़ें

इंडिगो समेत कई एयरलाइन ने सऊदी अरब के लिए उड़ानों को रद किया। (फोटो- पीटीआई)
HighLights
इंडिगो ने सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द कीं।
सुरक्षा खतरों के कारण 30 नवंबर तक सेवाएं स्थगित।
एअर इंडिया और अकासा ने भी उड़ानें निलंबित कीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo की हवाई सेवाओं पर जारी व्यवधान और बढ़ गया है।
एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद होने से प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के दौरान दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है। IndiGo ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों का आकलन कर रही है। यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ी चिंता
दरअसल, सऊदी अरब में हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं। देश के विभिन्न शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमलों की धमकियों के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके मद्देनजर विमानन कंपनियां अपनी उड़ानों के संचालन की समीक्षा कर रही हैं। कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं को स्थगित करने या उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला लिया है।
एअर इंडिया और अकासा एअर ने भी बढ़ाई पाबंदी
IndiGo के अलावा अन्य भारतीय एयरलाइंस ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव किया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम के लिए अपनी सेवाएं 30 नवंबर तक स्थगित कर दी हैं। वहीं, जेद्दा के लिए उनकी उड़ानें अलग-अलग समयसीमा के तहत प्रभावित हैं। इसी तरह अकासा एअर ने भी जेद्दा और रियाद के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन नवंबर के अंत तक बढ़ा दिया है।
सोर्स- पीटीआई के इनपुट के साथ
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।