विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:14 PM (GMT+05:30)

अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने सहयात्री से मारपीट की और बेल्ट से गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी रोशन मार्टिन को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इंडिगो फ्लाइट में सहयात्री से मारपीट। (फाइल फोटो- PTI)

इंडिगो फ्लाइट में सहयात्री से मारपीट। (फाइल फोटो- PTI)

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सहयात्री के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशन मार्टिन, विट्टिला का रहने वाला है, उसने उड़ान के दौरान त्रिशूर के रहने वाले यूसुफ पर हमला कर दिया।

यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे फ्लाइट संख्या 6E1404 में हुई। विट्टिला निवासी आरोपी रोशन मार्टिन ने त्रिशूर के रहने वाले सहयात्री यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मारकर उनका चश्मा तोड़ दिया और बेल्ट से उनका गला कसने की कोशिश की।

नेडुम्बसेरी पुलिस के अनुसार,यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसका चश्मा टूट गया और उसकी दाईं आंख के पास चोट लग गई।

एफआईआर के मुताबिक, घटना के समय आरोपी सीट 30 डी पर बैठा था, जबकि यूसुफ सीट 31बी पर था। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 118(1) खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जानबूझकर चोट पहुंचाने या गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी है।

पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। (समाचार एजेंसी पीटीआई )

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।