विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के टॉप 5 मेडिकल टूरिज्म देशों में भारत, हर साल 20 लाख से ज्यादा लोग करवाते हैं इलाज

Published: Wed, 21 Jan 2026 10:13 AM (IST)

भारत उच्च गुणवत्ता और कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बन गया है। प्रौद्योगिकी प्रगति, बेहतर बुनियादी ढांचे और किफायती उपचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भारत 2026 तक वैश्विक चिकित्सा पर्यटन बाजार में 13 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। देश हर साल 20 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।

भारत में मेडिकल टूरिज्म का विकास। फाइल फोटो

भारत में मेडिकल टूरिज्म का विकास। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिमी देशों की तुलना में कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की वजह से भारत मेडिकल टूरिज्म के हब के तौर पर उभरा है। वर्तमान में भारत प्रौद्योगिकी में प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे के विस्तार और किफायती चिकित्सा देखभाल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उम्मीद है कि देश वर्ष 2026 के अंत तक 13 अरब डालर के साथ वैश्विक चिकित्सा पर्यटन बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगा।

उन्नत स्वास्थ्य सेवा ढांचा

भारत अपनी स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना में भारी निवेश कर रहा है, जिसमें अस्पतालों और विशेष चिकित्सा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना है। 2030 तक एआइ-आधारित निदान, रोबोटिक सर्जरी और टेलीमेडिसिन जैसी तकनीकें विकसित होने की उम्मीद है जो इसे चिकित्सा पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाएगी।

भारत में चिकित्सा पर्यटन

  • 5 शीर्ष चिकित्सा पर्यटन स्थलों में शामिल है भारत दुनिया के
  • 20 लाख से अधिक चिकित्सा पर्यटकों को आकर्षित करता है प्रतिवर्ष
  • 6 अरब डालर था देश के चिकित्सा पर्यटन बाजार का मूल्य 2022 में लगभग
  • 13 अरब डालर तक पहुंचने की उम्मीद है 2026 तक चिकित्सा पर्यटन बाजार
  • 70-80% तक कम है भारत में हार्ट सर्जरी, जोड़ों का प्रतिस्थापन व कास्मेटिक सर्जरी जैसी प्रक्रियाओं की लागत पश्चिमी देशों की तुलना में

उच्च कुशल चिकित्सा पेशेवर

भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित उच्च कुशल डाक्टरों, सर्जनों और चिकित्सा कर्मचारियों की प्रचुर संख्या है। कई भारतीय डाक्टरों ने भारत लौटने से पहले अमेरिका, यूरोप और अन्य विकसित देशों में प्रशिक्षण और कार्य किया है, जिससे वे अपने साथ व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आए हैं।

2030 तक, भारत में चिकित्सा पेशेवरों की संख्या में और भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है जिससे अंतरराष्ट्रीय मरीजों को और अधिक आकर्षित किया जा सकेगा।

medical

आयुर्वेद व योग की समृद्ध विरासत

आयुर्वेद और योग की समृद्ध विरासत देश को स्वास्थ्य पर्यटन का अनूठा गंतव्य बनाती है। 2030 तक, भारत में स्वास्थ्य पर्यटन और चिकित्सा पर्यटन का एकीकरण होने की संभावना है, जो एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा अनुभव प्रदान करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।