विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहरीली हवा का 'इकोनॉमिक अटैक', प्रदूषण से भारत को हर साल 260 अरब डॉलर की चपत; GDP को 6 प्रतिशत नुकसान

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:22 PM (IST)

उत्तरी भारत में जानलेवा वायु प्रदूषण से देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो रहा है, जिससे सालाना 260 अरब ...और पढ़ें

वायु प्रदूषण से भारत को सालाना 260 अरब डॉलर का नुकसान

वायु प्रदूषण से भारत को सालाना 260 अरब डॉलर का नुकसान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत के जानलेवा वायु-प्रदूषण से मुक्ति अब पूरी तरह से भगवान भरोसे हो चली है। सारे-नियम कानूनों को लागू करने और उपायों के अजमाने के बाद भी सर्दियों के दौरान इस पूरे भूभाग में सांस लेना मुश्किल बना हुआ है। भला हो इंद्र देव का या वायु देव की जिनकी बदौलत कभी-कभी आंशिक राहत मिल जाती है।

दरअसल सघन आबादी वाले इस क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों का रेला जाम के चलते जिस मंद गति से चलने को अभिशप्त है, उसमें वह अपनी कुशलता के मुकाबले कई गुना ज्यादा उत्सर्जन करता है। निर्माण कार्यों और सड़कों से उड़ने वाली धूल इस उत्सर्जन को गाढ़ा करती हैं। रही सही कसर पराली पूरा कर देती है।

शासन और सरकारों के पास इसका कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। शायद उन्हें पता होगा कि इस प्रदूषण का सीधा असर यहां रहने वाली करीब 50 करोड़ आबादी पर पड़ता है। अध्ययन के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था को हर साल यह प्रदूषण 260 अरब डालर यानी जीडीपी का छह प्रतिशत चोट पहुंचाता है।

अगर सिर्फ प्रदूषण में बीस फीसद की कमी कर ली जाए तो हर साल देश के 85 अरब डालर बचाए जा सकते हैं। यह रकम देश के सालाना रक्षा खर्च के लगभग बराबर है। ऐसे में वायु प्रदूषण से देश को हो रहे गंभीर आर्थिक नुकसान की पड़ताल बड़ा मुद्दा है...

2026 की डालबर्ग–क्लीन एयर फंड रिपोर्ट में 2024 के ताजा आंकड़ों के आधार पर आर्थिक नुकसान और स्वच्छ हवा से होने वाले मुनाफे का आकलन किया गया है:

delhi ncr pollution indian gdp

डालबर्ग–क्लीन एयर फंड–सीआइआइ की रिपोर्ट बताती है कि वायु प्रदूषण कंपनियों की बैलेंस शीट को किन चार प्रमुख तरीकों से प्रभावित करता है:

नुकसान का माध्यम: सालाना व्यावसायिक लागत, मुख्य परिचालन निष्कर्ष

समय से पहले मृत्यु: 44-45 अरब डॉलर, सालाना 3.8 अरब कार्यदिवस का नुकसान

काम के दौरान घटती क्षमता: 24 अरब डॉलर, अत्यधिक प्रदूषण वाले दिनों में कर्मचारियों की शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता 8–10% तक गिर जाती है

ग्राहकों की घटती संख्या: 22 अरब डॉलर, कुल उपभोक्ता खर्च में 1.3% की कमी आती है; इसमें लगभग 50% नुकसान कपड़ा और फूड/रेस्तरां सेक्टर को होता है

अनुपस्थिति / छुट्टियां: 6 अरब डॉलर, खुद बीमार पड़ने या बीमार बच्चों/बुजुर्गों की देखभाल के कारण 1.3 अरब कार्यदिवसों का नुकसान होता है

प्रमुख सेक्टर और शहरों पर असर

आईटी और कारपोरेट: आईटी सेक्टर को सालाना 1.3 अरब डालर (सेक्टर की जीडीपी का 0.7%) का नुकसान होता है। खराब हवा वाले दिनों में आफिस में उपस्थिति 10 प्रतिशत घट जाती है।

प्रदूषित शहरों की 28 प्रतिशत कंपनियों को नई भर्ती करने में भारी दिक्कत आती है और 12 प्रतिशत में नौकरी छोड़ने की दर बढ़ जाती है। दिल्ली स्थित एक आइटी कंपनी मनीला जैसे शहरों की तुलना में अपनी 33 प्रतिशत प्रतिस्पर्धी लागत बढ़त खो देती है।

पर्यटन और विमानन : विदेशी पर्यटकों के न आने से पर्यटन उद्योग को हर साल 1.7 – 2 अरब डॉलर का नुकसान होता है। कम विजिबिलिटी के कारण 13 प्रतिशत उड़ानें देरी से चलती हैं और माल ढुलाई बाधित होती है।

क्षेत्रीय और शहरी प्रभाव: कर्मचारियों की छुट्टियों से होने वाले कुल नुकसान का 98 प्रतिशत हिस्सा केवल उत्तर और पूर्वी भारत में होता है। अकेले नई दिल्ली को हर साल 5.6 अरब डॉलर का नुकसान होता है। यह रकम शहर की जीडीपी का 5.8 प्रतिशत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।