भारतीय मूल की नंदिता बनीं बैंक ऑफ वेस्ट की सीईओ
भारतीय मूल की महिला नंदिता बख्शी को बैंक ऑफ वेस्ट का सीईओ बनाया गया है। 57 वर्षीय बख्शी को माइकल शेपर्ड के स्थान पर सीईओ बनाया गया है। वह एक अप्रेल से आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण करेंगी और इसी दिन सीईओ इन ट्रेनिंग का भी हिस्सा बनेंगी।
वाशिंगटन। भारतीय मूल की महिला नंदिता बख्शी को बैंक ऑफ वेस्ट का सीईओ बनाया गया है। 57 वर्षीय बख्शी को माइकल शेपर्ड के स्थान पर सीईओ बनाया गया है। वह एक अप्रेल से आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण करेंगी और इसी दिन सीईओ इन ट्रेनिंग का भी हिस्सा बनेंगी।
बख्शी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड अफेयर्स में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। उन्हें वर्ष 2202 में इंग्लैड में वूमेन ऑफ इयर का भी अवार्ड मिल चुका है। सीईओ पद पर अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वह काफी उत्साहित है और काफी गर्वित महसूस कर रही हैं।