स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत का झंडा लगा फ्यूल टैंकर रवाना, ईरान बोला- 'भारत हमारा सच्चा दोस्त'
भारत का झंडा लगा तेल टैंकर 'जग प्रकाश' ओमान की खाड़ी से रवाना हो गया है, जो होर्मुज स्ट्रेट के ...और पढ़ें
HighLights
भारतीय तेल टैंकर 'जग प्रकाश' होर्मुज स्ट्रेट से रवाना।
ईरान ने भारत को सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया।
कई भारतीय जहाज और नाविक अभी भी फंसे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गैस संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत का झंडा लगा एक तेल टैंकर 'जग प्रकाश' जो ओमान से अफ्रीका गैसोलीन ले जा रहा है, होर्मुज स्ट्रेट से के पूर्व से रवाना हो गया है।
बीते दो हफ्तों से खाड़ी में जहाजों की आवाजाही बाधित है, क्योंकि ईरान इस क्षेत्र को निशाना बना रहा है। यह अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में किया जा रहा है, जिनमें 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
भारत का झंडा लगा फ्यूल टैंकर होर्मुज से रवाना
जहाजरानी मंत्रालय के स्पेशल सेकेट्री राजेश कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार क होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में, ओमान की खाड़ी में भारत के झंडे वाले चार जहाज फंसे हुए थे, जिनमें से एक जग प्रकाश अब रवाना हो गया है। तीन जहाज अभी भी फंसे हुए हैं और उन पर 76 भारतीय नाविक सवार हैं।
Rajesh Kumar Sinha, Special Secretary, Ministry of Ports, Shipping & Waterways, says, 24 Indian-flagged vessels with 677 Indian seafarers remain west of the Strait of Hormuz.
— All India Radio News (@airnewsalerts) March 13, 2026
Three vessels with 76 seafarers are east in the Gulf of Oman after tanker Jag Prakash departed.… pic.twitter.com/40D1ebWsl4
सिन्हा ने आगे बताया कि शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में, फारस की खाड़ी में भारत के झंडे वाले 24 जहाज फंसे हुए थे, और इस सभी जहाजों पर कुल 677 भारतीय नागरिक सवार थे।
ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार- ईरानी राजदूत
इसी बीच भारत में ईरानी के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान दोस्त हैं।
भारत हमारा दोस्त- ईरान
दिल्ली में पत्रकारों के ने जब उनसे ये सवाल पूछा कि क्या ईरान भारत को होर्मुज स्ट्रेट में रास्ता देगा। इस सवाल के जवाब में फतहाली ने कहा कि हां, क्योंकि भारत हमारा दोस्त है और आप दो-तीन घंटे में ही ऐसा होता देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से सहयोग और विश्वास का रिश्ता है।
