विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के हमले में एक और भारतीय नाविक की मौत, परिवार को आखिरी मैसेज भेजा था- होर्मुज पार कर लिया

Published: Wed, 15 Jul 2026 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:27 PM (IST)

ईरानी हमले में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर सवार भारतीय नाविक हेरंब करमरकर की होर्मुज के पास मौत हो ...और पढ़ें

साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ था (फोटो: सोशल मीडिया)

साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ था (फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर ईरान के हमले में भारतीय नाविक हेरंब करमरकर की मौत हो गई थी। जहाज ओमान तट के पास से गुजर रहा था।

मौत से कुछ समय पहले हेरंब करमरकर ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पुणे के रहने वाले मरीन इंजीनियर हेरंब का यही मैसेज उनकी परिवार के साथ आखिरी बातचीत थी।

जहाज पर सवार थे भारतीय

मर्चेंट जहाज GFX Galaxy पर कई भारतीय सवार थे और हमले के बाद कुछ लापता हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि जहाज पर सवार 10 भारतीयों को बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। बुधवार को हेरंब के परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की।

हेरंब के ससुर ने सरकार से गुजारिश की है कि हेरंब के शव को सही-सलामत सौंपा जाए और उसे घर लाया जाए। भारत ने इस हमले की निंदा की थी और कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमले को चिंता जताई थी।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर ओमान में स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा कि वह ओमान के अधिकारियों, जहाज के मैनेजमेंट और अन्य संबंधित पक्षों के संपर्क में है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके पहले मंगलवार को भी होर्मुज से गुजरते हुए ईरान ने दो जहाजों पर हमला किया था, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई थी। इस घटना में नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरान के डिप्टी एंबेसडर को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता