विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया में मिसाल बनी भारतीय रेलवे, लगभग पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड हुईं ट्रैक्स; सिर्फ 5 राज्यों में काम अधूरा

Published: Sun, 08 Mar 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

भारतीय रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण लगभग पूरा हो चुका है, अधिकांश राज्यों में 100% विद्युतीकरण हो गया है। हालांकि, गोवा, ...और पढ़ें

लगभग पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड हुईं भारतीय रेलवे की ट्रैक्स(फाइल फोटो)

लगभग पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड हुईं भारतीय रेलवे की ट्रैक्स(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। केंद्र सरकार के अनुसार, अधिकांश राज्यों में रेलवे लाइनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। हालांकि, अब भी पांच राज्य ऐसे हैं जहां रेलवे नेटवर्क पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड नहीं हो पाया है।

इन राज्यों में कुछ तकनीकी, भौगोलिक और प्रशासनिक कारणों से काम अधूरा है। जिसमें जंगल की मंजूरी, इलाके की चुनौतियों और दूसरे फैक्टर्स से जुड़ी देरी शामिल है।

कौन से राज्य अभी 100% से दूर

रेल मंत्रालय द्वारा 11 फरवरी 2026 को लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन राज्यों में रेलवे विद्युतीकरण अभी लंबित है, उनमें गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और राजस्थान शामिल हैं। गोवा में 91%, तमिलनाडु में 97%, कर्नाटक में 97%, असम में 98%, राजस्थान में 99% काम पूरा हो चुका है। इन राज्यों में प्रगति भले ही तेज रही हो, लेकिन अभी पूर्ण लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है।

देरी के पीछे क्या हैं कारण

रेल मंत्रालय के मुताबिक, विद्युतीकरण में देरी के पीछे कई वजहें हैं। कुछ इलाकों में वन विभाग से मंजूरी मिलने में देरी, कहीं पर्वतीय और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, तो कहीं भूमि अधिग्रहण और तकनीकी चुनौतियां काम की रफ्तार को प्रभावित कर रही हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में कठिन भू-भाग और मौसम भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

विद्युतीकरण से क्या होंगे फायदे

रेलवे नेटवर्क के पूर्ण विद्युतीकरण से देश को कई फायदे मिलेंगे। इससे डीजल पर निर्भरता कम होगी, ईंधन लागत घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही, ट्रेन संचालन ज्यादा कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा। सरकार का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द इन बचे हुए राज्यों में भी 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें- पुरी रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण: 16 मई तक 30 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, बदल गया रूट