विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनियाभर के जेलों में बंद हैं 10,574 भारतीय नागरिक, पढ़ें कितने लोगों को मिली है फांसी की सजा?

Published: Mon, 28 Jul 2025 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2025 06:53 AM (IST)

दुनिया की विभिन्न जेलों में 10574 भारतीय नागरिक कैद हैं जिनमें से 43 को मौत की सजा मिली है। यूएई में सबसे अधिक 2773 भारतीय कैदी हैं इसके बाद सऊदी अरब और नेपाल का स्थान है। सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वाले सबसे ज्यादा भारतीय कैदी हैं। यह जानकारी संसद में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी।

दुनियाभर के जेलों में फिलहाल 10,574 भारतीय नागरिक कैद।(फाइल फोटो)
दुनियाभर के जेलों में फिलहाल 10,574 भारतीय नागरिक कैद।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के अलग-अलग जेलों में फिलहाल 10,574 भारतीय नागरिक कैद हैं। इनमें से 43 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है। संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे अधिक संख्या में भारतीय कैदी हैं, जहां वर्तमान में 2,773 भारतीय नागरिक सलाखों के पीछे हैं।

किन देशों में कितने कैदी हैं?

इसके बाद सऊदी अरब में 2,379 और नेपाल में 1,357 कैदी हैं। जिन अन्य देशों में भारतीय कैदियों की संख्या अच्छी-खासी है, उनमें कतर में 795, मलेशिया में 380, कुवैत में 342, यूनाइटेड किंगडम में 323, बहरीन में 261, पाकिस्तान में 246, चीन में 183 और अन्य देश शामिल हैं।

कई देशों में केवल एक-एक भारतीय कैदी है, जिनमें अंगोला, बेल्जियम, कनाडा, चिली, मिस्र, इराक, जमैका, मॉरीशस, सेनेगल, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, ताजिकिस्तान और यमन शामिल हैं।

सऊदी में हैं मौत की सजा पाने वाले सबसे ज्यादा कैदी

बात करें मृत्यु दंड की सजा भुगत रहे कैदियों की तो सबसे ज्यादा 21 भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में हैं। उसके बाद सऊदी अरब (7), चीन (4), इंडोनेशिया (3) और कुवैत (2) हैं। अमेरिका, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान, कतर और यमन में एक-एक भारतीय को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़ें- Ara News: जेल में बंद हत्या का आरोपी शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा कार्यालय, नजारा देख लोग रह गए दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।