Move to Jagran APP

हिंद महासागर में घुसे चीन के युद्धपोत, भारतीय नेवी बोली- 24 घंटे हम हैं तैयार

भारतीय सेना ने चीन को संदेश दिया है कि भारतीय नेवी अपनी सीमा में पूरी तरह से सजग है और हर तरह से सुरक्षा में सक्षम है।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 18 Apr 2018 03:03 PM (IST)Updated: Wed, 18 Apr 2018 05:50 PM (IST)
हिंद महासागर में घुसे चीन के युद्धपोत, भारतीय नेवी बोली- 24 घंटे हम हैं तैयार
हिंद महासागर में घुसे चीन के युद्धपोत, भारतीय नेवी बोली- 24 घंटे हम हैं तैयार

नई दिल्ली, (जेएनएन)। भारत और चीन के बीच संबंध कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच दिन-प्रतिदिन रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। इसी बीच हिंद महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखाई दिए, जिसका भारतीय नौसेना ने काफी अलग अंदाज में स्वागत किया है। नौसेना ने ट्वीट किया, 'पीएलए-नेवी की 29वीं ऐंटी-पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स का हिंद महासागर क्षेत्र में स्वागत है। हैपी हंटिंग।'

loksabha election banner

बता दें कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी के तीन युद्धपोत नजर आए थे। हालांकि चीन ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उसने अपने युद्धपोतों को पाइरेसी को देखते हुए वहां तैनात किया था। इसका मुख्य लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में रिसर्च के लिए बेस तैयार करना है।

भारतीय नौसेना ने इसके अलावा एक ट्वीट कर बताया कि हम 24 घंटे सजग और तैयार हैं। इसी के साथ भारतीय नौसेना ने युद्धपोतों की तैनाती का नक्शा भी जारी किया है। भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया, 'फारस की खाड़ी से मलक्का स्ट्रेट और उत्तर में बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हिंद महासागर तक और अफ्रीका के पूर्वी छोर तक हम 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। अपने एरिया को हर समय, हर तरह से सेफ रखने के लिए हम सक्षम हैं।'

हालांकि भारतीय नौसेना का यह ट्वीट एक सामान्य ही ट्वीट था लेकिन मजाक ही मजाक में उन्होंने चीन को संदेश दिया है कि भारतीय नेवी अपनी सीमा में पूरी तरह से सजग है और हर तरह से सुरक्षा में सक्षम है। दरअसल पिछले कुछ समय से चीन लगातर हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि हाल के दिनों में हिंद महासागर में चीन की पनडुब्बियों एवं युद्धपोतों की हलचल में तेजी देखी गई है। लांबा ने कहा कि हिंद महासागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी भी खतरे से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.