विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टॉरपीडो, सर्वाइवेबिलिटी और ब्रह्मोस से लैस: स्वदेशी युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' की कहानी

Published: Mon, 06 Jul 2026 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:44 PM (IST)

भारतीय नौसेना को जल्द ही स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'महेंद्रगिरि' मिलने वाला है, जिसे 11 जुलाई को विशाखापत्तनम में कमीशन किया जाएगा।

आईएनएस महेंद्रगिरि

आईएनएस महेंद्रगिरि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ने जा रही है। शनिवार, 11 जुलाई को विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'महेंद्रगिरि' (F38) को कमीशन करेगी। इस युद्धपोत का नाम पूर्वी घाटी के महेंद्रगिरी पर्वतमाला के नाम पर रखा गया है।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया यह युद्धपोत मजबूती, ताकत और अटूट संकल्प का प्रतीक है।

इस युद्धपोत को वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) ने डिजाइन किया है। इसे मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा बनाया गया है। बता दें 'महेंद्रगिरि', प्रोजेक्ट 17A क्लास के स्टील्थ फ्रिगेट का छठा जहाज है।

HHPEsyeaYAAOFUC

क्या है 'महेंद्रगिरी' की खासियत?

यह युद्धपोत स्वदेशी, अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है, जिसमें सतह-से-सतह और सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम, बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताएं, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम और एक इंटीग्रेटेड कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस यह जहाज लंबी दूरी से दुश्मन के जहाजों और जमीनी ठिकानों पर हमला कर सकता है। बराक-8 सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम से लैस होने के कारण, यह दुश्मन के विमानों, ड्रोन और आने वाली मिसाइलों का भी मुकाबला करने में सक्षम होगा।

मिसाइलों के अलावा, इस युद्धपोत में एंटी-सबमरीन और करीबी दूरी की सुरक्षा क्षमताओं के लिए एडवांस्ड टॉरपीडो, रॉकेट लॉन्चर और AK-630 क्लोज-इन वेपन सिस्टम भी लगाए गए हैं।

HMiHBNGbcAAo_JO

कितना घातक है 'महेंद्रगिरी'?

इसमें खतरे का पहले से पता लगाने और उसे ट्रैक करने के लिए शक्तिशाली MF-STAR AESA रडार लगा है। साथ ही, इसमें HAL ध्रुव या सी किंग जैसे नेवल हेलीकॉप्टर ऑपरेट करने की क्षमता भी है।

एडवांस्ड स्टील्थ फीचर्स, बेहतर सर्वाइवेबिलिटी, कम रडार सिग्नेचर और हाई-लेवल ऑटोमेशन वाली इस फ्रिगेट में मॉडर्न कंबाइंड डीजल या गैस प्रोपल्शन सिस्टम लगा है। इससे यह समुद्री मिशनों के दौरान तेज रफ्तार और लंबे समय तक काम कर सकती है।

HHJ4c29bEAA80WW

'आत्मनिर्भर भारत' का बेहतरीन उदाहरण

75% से ज्यादा स्वदेशी पार्ट्स से बनी 'महेंद्रगिरि' सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का बेहतरीन उदाहरण है। इसके निर्माण में कई MSME समेत भारतीय उद्योगों का एक बड़ा नेटवर्क शामिल रहा है, जिससे रोजगार पैदा हुए और देश का डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस मजबूत हुआ।

'महेंद्रगिरि' का कमीशन होना 'प्रोजेक्ट 17A' प्रोग्राम की सफलता में एक और अहम पड़ाव है। नेवी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत हिंद महासागर क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है, 'महेंद्रगिरि' एक जबरदस्त 'फोर्स मल्टीप्लायर' के तौर पर काम करेगी।

HMh9BtQbAAAoTw2

समुद्र में बनेगा देश की ताकत

यह देश के समुद्री हितों की रक्षा करेगी। सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बनाने में योगदान देगी। भारतीय नौसेना स्वदेशी युद्धपोतों के जरिए अपनी समुद्री क्षमताओं को लगातार मज़बूत कर रही है।

ऐसे में, 'मिशन के लिए तैयार' यूनिट के तौर पर 'महेंद्रगिरि' अपने मोटो 'माइटी-मैजेस्टिक-मैचलेस' पर खरा उतरते हुए देश की बेहतरीन सेवा करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- देश की समुद्री सुरक्षा मजबूत: SAIL ने तीन नए युद्धपोतों के लिए दिया 5700 टन स्पेशल स्टील, PM मोदी ने किया नौसेना में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।