विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack: पाकिस्तान से तनाव के बीच इंडियन नेवी कर रही युद्धाभ्यास, शेयर किया वीडियो

Published: Sun, 27 Apr 2025 12:49 PM (IST)Updated: Sun, 27 Apr 2025 01:08 PM (IST)

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तत्परता को फिर से प्रमाणित करने के ...और पढ़ें

जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया (फोटो: @indiannavy)
जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया (फोटो: @indiannavy)

HighLights

  1. खौफ के साए में जी रहा पाकिस्तान
  2. अरब सागर में नो-फ्लाई जोन घोषित
  3. भारतीय नौसेना कर रही युद्धाभ्यास

पीटीआई, नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की तैयारी में है। पाकिस्तान से इस तनातनी के बीच भारतीय नौसेना युद्धाभ्यास में जुटी है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तत्परता को फिर से प्रमाणित करने के लिए जहाज-रोधी फायरिंग को अंजाम दिया।

नौसेना की तरफ से ये फायरिंग अभ्यास भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच किया जा रहा है। इसके पहले आईएएस सूरत से हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि पाकिस्तान भी एक नई मिसाइल का परीक्षण कर सकता है।

नौसेना ने दी जानकारी

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, 'भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।'

उन्होंने कहा, 'भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है।' पाकिस्तान ने अरब सागर में नो-फ्लाई जोन घोषित किया हुआ है। नाविकों को भी इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है।

नेवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युद्धाभ्यास के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। बता दें कि भारत के एक्शन के डर से पाकिस्तान में खौफ पसरा हुआ है। पाकिस्तानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों के पास अंतिम मौका! आज छोड़नी ही होगी भारत की धरती, नहीं तो होगा एक्शन; अब तक कितने लौटे वापस?