विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लैक सी में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जताई गहरी चिंता

Published: Fri, 24 Jul 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

ब्लैक सी में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। विदेश मंत्रालय ने ...और पढ़ें

ब्लैक सी में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत

ब्लैक सी में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत

HighLights

  1. भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा की

  2. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्लैक सी में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। विदेश मंत्रालय ने इस घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया है और हमले की निंदा की है।

मंत्रालय के अनुसार,एमवी ओमोर्फी नामक जहाज 18 जुलाई को ब्लैक सी में रूस के क्षेत्रीय जल में गुजर रहा था, तभी इस पर हमला हुआ। हमले के समय जहाज पर 10 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई। हम शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बाकी दो भारतीय सुरक्षित हैं।

मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत वाणिज्यिक जहाजों पर ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है, जो निर्दोष सिविलियन क्रू सदस्यों की जान को खतरे में डालते हैं।

साथ ही कहा कि स्वतंत्र नौवहन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बढ़ते खतरे चिंता का विषय हैं। भारत सभी संबंधित पक्षों से अपील करता है कि वे समुद्री नौवहन की सुरक्षा और वैश्विक वाणिज्य के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करें।

भारतीय मिशन ने रूस की संबंधित अथॉरिटीज से संपर्क किया है और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।