Move to Jagran APP

नेपाल में भारतीय मैकेनिक को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की

नेपाल में एक भारतीय मैकेनिक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 08:20 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 08:20 AM (IST)
नेपाल में भारतीय मैकेनिक को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की
नेपाल में भारतीय मैकेनिक को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की
एएनआइ, नई दिल्ली। नेपाल में एक भारतीय मैकेनिक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्याकर दी है। नेपाल में मैना बागोर के ऑटो विलेज में यह भारतीय मैकेनिक का काम करता था। एसपी दिल बहादुर माल्ला ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत के दौरान बताया कि, 'बुधवार की रात लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर जब वो अपने कार्यस्थल से अपने घर की ओर लौट रहा था तभी अज्ञात लोगों उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उसे किस वजह से मारा अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है।  मारा गया भारतीय मैकेनिक किराए का कमरा लेकर रहता था।' पुलिस ने मीडिया को बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.