एलन मस्क को टक्कर देगा भारत का ये उद्योगपति, स्टारलिंक से बेहतर मिलेगी इंटरनेट की स्पीड
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि उनकी कंपनी वनवेब भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने ...और पढ़ें
-1792003183372_m.webp)
स्टारलिंक से आगे वनवेब
HighLights
वनवेब भारत में सैटेलाइट सेवा मंजूरी में स्टारलिंक से आगे।
मित्तल ने कहा वनवेब का जमीनी नेटवर्क तीन साल से तैयार।
सरकार ने सभी कंपनियों को भारतीय कानूनों के पालन पर जोर दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बुधवार को कहा कि उनकी सैटेलाइट संचार कंपनी यूटेलसैट वनवेब भारत में सेवाएं शुरू करने की मंजूरी पाने की कतार में एलन मस्क की स्टारलिंक से काफी आगे है।
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनमी फोरम 2026 में मित्तल ने कहा कि वनवेब ने पांच साल पहले आवेदन किया था और उसका जमीनी नेटवर्क पिछले तीन साल से तैयार है। इसके बावजूद कंपनी को वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है।
स्टारलिंक से आगे वनवेब
सुनील भारती मित्तल ने कहा कि उनकी कंपनी को स्टारलिंक से कुछ दिन पहले भी मंजूरी मिल जाए तो उन्हें खुशी होगी। इस बीच, सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत में कारोबार करने वाली हर कंपनी को देश के कानूनों का पालन करना होगा।
सरकार ने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों को सुरक्षा शर्तें और स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी नियम पूरे करने होंगे। यह विवाद तब बढ़ा जब मस्क ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी समूह भारत में स्टारलिंक के प्रवेश में बाधा डाल रहे हैं। संचार मंत्रालय ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- जंग के बीच यूक्रेन में Starlink हुआ ठप! क्या मस्क की सैटेलाइट सर्विस भारत की सुरक्षा के लिए बन सकती है बड़ा रिस्क?
