विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Grok के जवाब से सहमत नहीं भारत सरकार, फेक और यौन शोषण संबंधी पोस्ट करने वालों पर होगा एक्शन

Published: Thu, 08 Jan 2026 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 08 Jan 2026 11:22 AM (IST)

भारत सरकार एक्स के ग्रोक एआई से उत्पन्न अश्लील सामग्री पर सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार ने एक्स से ...और पढ़ें

HighLights

  1. ग्रोक एआई अश्लील सामग्री पर भारत सरकार ने एक्स से जवाब मांगा।

  2. यौन और भ्रामक सामग्री बनाने वालों पर कार्रवाई का विवरण मांगा गया।

  3. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय बताने को कहा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार एक्स के ग्रोक एआई से जुड़े अश्लील कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई कर रही है। सरकार ने इसे लेकर एक्स से विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा है।

सरकार ने कहा है कि एक्स ये बताए कि वे उन लोगों पर क्या एक्शन ले रहे हैं, जो ग्रोक AI की मदद से यौन संबंधी और भ्रामक कंटेंट बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने X से उसके ग्रोक एआई से जुड़े अश्लील कंटेंट पर की गई कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों सहित और अधिक जानकारी मांगी है।

भारत सरकार X के जवाब से नहीं हुई संतुष्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्स ने भारत सरकार के समक्ष एक विस्तृत जवाब रखा था, जिसमें कहा गया कि वे भारत के कानून और निर्धारित दिशा-निर्देशों का सम्मान करते हैं। एक्स ने यह भी कहा कि हम ये भी जानते हैं कि भारत हमारे प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा बाजार है। लेकिन, एक्स के इस जवाब में भ्रामक पोस्ट और बिना सहमति के यौन छवियों से संबंधित कंटेंट को लेकर लिए जाने वाले एक्शन का कोई जिक्र नहीं था।

भारत सरकार ने जिन बातों के बारे में एक्स से पूछा था, उन सवालों के बारे में एक्स ने जवाब प्रस्तुत नहीं किया। अब सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सहित अधिक जानकारी मांगी है।

अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक सामग्री तैयार किए जाने के संबंध में कड़ी चेतावनी जारी किए जाने के बाद, मंत्रालय ने X को कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए बुधवार शाम 5 बजे तक का अतिरिक्त समय दिया था।

(सामाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- एक्स का AI चैटबाट Grok बना रहा महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें, भारत ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें- अश्लील व गैर-कानूनी कंटेंट हटाने पर रिपोर्ट देने के लिए आज आखिरी दिन, क्या मस्क की कंपनी पर होगी कार्रवाई?