विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spy Balloon over Andaman: भारतीय सेना ने अंडमान के ऊपर देखी थी गुब्बारे जैसी वस्तु, फिर से दिखी तो होगा अध्ययन

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sat, 25 Feb 2023 01:17 PM (IST)

भारतीय रक्षा बलों ने एक साल पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्रों के ऊपर आसमान में चीनी जासूसी गुब्बारे ...और पढ़ें

भारतीय सेना ने अंडमान के ऊपर देखी थी गुब्बारे जैसी वस्तु
भारतीय सेना ने अंडमान के ऊपर देखी थी गुब्बारे जैसी वस्तु

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रक्षा बलों ने एक साल पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्रों के ऊपर आसमान में अमेरिकी वायु सेना द्वारा कथित चीनी जासूसी गुब्बारे के समान वस्तुओं को देखा था।

हालांकि, अमेरिकियों के विपरीत कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि गुब्बारे जैसी वस्तु (balloon-like object) की उत्पत्ति स्पष्ट नहीं थी।

अंडमान के ऊपर दिखी थी गुब्बारे जैसी वस्तु

रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि काफी समय पहले, हमने अंडमान के ऊपर गुब्बारे जैसी सफेद वस्तु देखी थी और वस्तु के चित्र हमने जमीन से लिए थे।

हालाँकि, गुब्बारे की तरह की वस्तु का इरादा क्या था और इसकी उत्पत्ति कहां से हुई थी ये अभी साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह म्यांमार से आया था या चीन से, लेकिन तीन-चार दिनों के बाद वहां से चला गया।

उस समय यह भी महसूस किया गया था कि यह मौसम संबंधी गुब्बारा हो सकता है क्योंकि ऐसे कई गुब्बारे हवा के कारण पाकिस्तान की तरफ से भी भारत के ऊपर आते हैं।

वस्तु का होगा अध्ययन

अधिकारियों ने कहा कि अगर अंडमान या किसी अन्य क्षेत्र में फिर से ऐसी वस्तु दिखाई देती है, तो इसका सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाएगा और यदि यह जासूसी वस्तु पाई जाती है, तो इसे नीचे लाया जा सकता है।

अमेरिकियों ने इनमें से कई गुब्बारों को अपने आसमान पर देखा है जो राडार की कई अमेरिकी श्रृंखलाओं को चकमा देकर वहां पहुंचे थे। अमेरिकियों ने अपने F-22 रैप्टर फाइटर जेट्स का उपयोग करके एक गुब्बारे को नीचे गिरा दिया था।

यह भी पढ़ें- Karnataka: मंगलुरु में बढ़ रही हैं मोरल पुलिसिंग की घटनाएं, समाजिक सद्भाव को पहुंच रही ठेस

यह भी पढ़ें- Goa: PAK क्रिकेट टीम का समर्थन करने पर शख्स को माफी मांगने के लिए किया मजबूर, लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे