विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Coast Guard के 'राजवीर' ने पकड़ा म्यांमार का संदिग्ध जहाज, सीमा में घुसने की कोशिश

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Sat, 21 Sep 2019 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 12:12 PM (IST)

इंडियन कोस्ट गार्ड(Indian Coast Guard) के जहाज राजवीर ने निकोबार द्वीप के पास एक म्यांमार के जहाज पकड़ा है।

Indian Coast Guard के 'राजवीर' ने पकड़ा म्यांमार का संदिग्ध जहाज, सीमा में घुसने की कोशिश
Indian Coast Guard के 'राजवीर' ने पकड़ा म्यांमार का संदिग्ध जहाज, सीमा में घुसने की कोशिश

पोर्ट ब्लेयर, एएनआइ। भारतीय तटरक्षक बल(Indian Coast Guard) ने म्यांमार के एक जहाज को पकड़ा है। इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज राजवीर ने कार निकोबार द्वीप समूह के पास म्यांमार के एक जहाज को पकड़ा है। इस जहाज में कुछ संदिग्ध पैकेट मिले हैं। जहाज से मिले इन संदिग्ध पैकेटों का पोर्ट ब्लेयर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) गहन जांच कर रही है।

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशकर मनेश पाठर ने एएनआइ को बताय कि, तटरक्षक जहाज राजवीर ने भारत की समुद्री सीमा में 6 म्यांमार चालक दल के साथ 1160 किलोग्राम प्रतिबंधित ड्रग के साथ जहाज को पकड़ा है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में इन ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही थी।

उन्होंने साथ ही कहा कि डोर्नियर सर्विलांस प्लेन द्वारा जहाज के संदिग्ध मूवमेंट का पता चलने के बाद कोस्ट गार्ड द्वारा स्वतंत्र रूप से पूरे ऑपरेशन का संचालन किया गया था और बाद में इसे ICGS राजवीर ने पकड़ लिया।

डोर्नियर सर्विलांस प्लेन द्वारा उसके संदिग्ध मूवमेंट का पता चलने और बाद में ICGS राजवीर द्वारा उसे पकड़ लिए जाने के बाद पूरे ऑपरेशन को कोस्टगार्ड ने स्वतंत्र रूप से चलाया था।