विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के दुस्साहस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 04:34 AM (IST)

एलओसी पार पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग पर भारतीय जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

News Article Hero Image

श्रीनगर, (राज्य ब्यूरो)। सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश कुमार दुआ ने मंगलवार को कहा कि एलओसी के पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हम दुश्मन की हर हरकत पर निगाह रखे हुए हैं और हमें उसके मंसूबों का पूरा अनुमान है।

सेना की 15वीं कोर के पास ही उत्तरी कश्मीर में एलओसी की हिफाजत और पाकिस्तानी सेना के मंसूबों को नाकाम बनाने की जिम्मेदारी है। घाटी के भीतरी इलाकों में भी 15 कोर के अधीन ही सेना आतंकरोधी अभियान चलाती है।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा जंगबंदी के उल्लंघन और सरहद पार से घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन हमने हर नापाक मंसूबे को नाकाम बनाया है और आगे भी बनाएंगे। सरहद पार अभी भी कई लांचिंग पैड मौजूद हैं। आने वाले दिनों में घुसपैठ की घटनाओं में बढौत्तरी से इंकार नहीं किया जा सकता।

भारतीय सेना द्वारा गुलाम कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राईक्स संबंधी सवाल से बचते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। लेकिन संबधित प्रशासन और अधिकारी इस बारे में पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं और मेरी राय उनसे अलग नहीं है।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक्स के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा जंगबंदीके उल्लंघन और सरहद पार से घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ौत्तरी हुई है। लेकिन हमने हर नापाक मंसूबे को नाकाम बनाया है और आगे भी बनाएंगे।

पाक की तरफ से सीजफायर उल्लंघन, राजौरी को बनाया निशाना