चीन के एयरस्पेस से होकर गुजरेंगे भारतीय विमान, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी
पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण भारतीय विमानों को पश्चिमी देशों की उड़ानों में अधिक समय और ...और पढ़ें
-1790695492341_m.webp)
भारत चीन से शिनजियांग हवाई क्षेत्र के उपयोग पर बातचीत कर रहा है।
HighLights
भारत चीन से शिनजियांग हवाई क्षेत्र के उपयोग पर बातचीत कर रहा है।
पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने से पश्चिमी मार्ग लंबे हो गए हैं।
होटन रूट पर चर्चा से यात्रा समय और लागत कम होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद है। दो हफ्ते पहले पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर लगी पाबंदियों को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया था। इसके कारण पश्चिमी देशों की उड़ानों में अधिक समय और खर्च लग रहा है।
इसे कम करने की भारत लगातार कोशिश कर रहा। इसी संदर्भ में भारत, चीन के साथ शिनजियांग इलाके में उसके हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल को लेकर बातचीत कर रहा है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को दी।
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच चीन में होटन रूट पर बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय इस मामले पर चीन के साथ बातचीत कर रहा है। देखते हैं क्या होता है, लेकिन हम दूसरे विकल्पों की कोशिश कर रहे हैं।" यह कदम चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
सूत्रों का कहना है कि होटन के रास्ते उड़ानें संचालित करने के लिए एक साल से अधिक समय से बातचीत चल रही है। शी के दिल्ली आने से पहले, चाइना सदर्न एयरलाइंस ने घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी, जिससे छह साल से बंद पड़ा एक रूट फिर से चालू हो जाएगा।
सोर्स- न्यूज एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- चीन में 10 मिनट में 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीने से 22 वर्षीय युवक की मौत, डॉक्टरों ने बताई वजह
