विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में 10 मिनट में 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीने से 22 वर्षीय युवक की मौत, डॉक्टरों ने बताई वजह

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:59 AM (IST)

चीन की राजधानी बीजिंग में एक 22 वर्षीय युवक की 10 मिनट में 1.5 लीटर कोका-कोला पीने से मौत हो ...और पढ़ें

10 मिनट में 1.5 लीटर कोका-कोला पीने से युवक की मौत

10 मिनट में 1.5 लीटर कोका-कोला पीने से युवक की मौत

HighLights

  1. 1.5 लीटर कोका-कोला 10 मिनट में पीने से मौत।

  2. शरीर में अत्यधिक गैस बनने से लिवर प्रभावित हुआ।

  3. विशेषज्ञों ने मौत के दावे पर संदेह जताया।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए 10 मिनट के भीतर 1.5 लीटर कोका-कोला पीने से एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इतनी तेजी से सॉफ्ट ड्रिंक पीने के कारण युवक के शरीर में गैस का खतरनाक स्तर बन गया। इससे उसके लिवर तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पेट में सूजन और शॉक लिवर की शिकायत

ड्रिंक पीने के छह घंटे बाद पेट में तेज दर्द और सूजन की शिकायत पर युवक को बीजिंग के चाओयांग अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच में मरीज की दिल की धड़कन तेज, सांसें उथली, ब्लड प्रेशर बेहद कम और वह इस्केमिक हेपेटाइटिस (शॉक लिवर) से पीड़ित पाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति लिवर में खून का बहाव रुकने से पैदा होती है।

इलाज के 18 घंटे बाद तोड़ा दम

'क्लिनिक्स एंड रिसर्च इन हेपेटोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी' जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, तेजी से सोडा पीने के कारण उसकी आंतों में अत्यधिक गैस बनी, जो बाद में लिवर की मुख्य रक्त वाहिका में रिस गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए दवाएं दीं और लिवर का नुकसान रोकने का प्रयास किया, लेकिन 12 घंटे बाद आई रिपोर्ट में गंभीर क्षति की पुष्टि हुई।

आखिरकार इलाज के 18 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना से पहले युवक पूरी तरह स्वस्थ था।

विशेषज्ञों ने जताई आशंका

कोका-कोला कंपनी ने फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के बायोकेमिस्ट प्रोफेसर नाथन डेविस ने इस दावे पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि केवल सॉफ्ट ड्रिंक पीने से मौत होने की संभावना बहुत कम है।

डेविस के मुताबिक, गैस बनने के पीछे कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी वजह हो सकता है, जिसने कोका-कोला पीने के बाद स्थिति को और बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा कि सही नतीजे पर पहुंचने के लिए अधिक मेडिकल जांच की आवश्यकता है।