विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब-जब आई आपदा, भारतीय वायु सेना बनी 'संकटमोचक', तुर्किये-नेपाल से लेकर सूडान तक, इन देशों में चलाया ऑपरेशन

By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 29 Apr 2023 10:34 AM (IST)

भारतीय वायुसेना ने विदेश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वायुसेना ...और पढ़ें

जब-जब आती है आपदा, भारतीय 'वायु सेना' बनी संकटमोचक (फाइल फोटो)
जब-जब आती है आपदा, भारतीय 'वायु सेना' बनी संकटमोचक (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना और नौसेना संयुक्त रुप से ऑपरेशन चला रही है। अब तक सैकड़ों भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकाला जा चुका है। इससे पहले भी वायुसेना ने विदेश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऐसे में आपको भारतीय वायु सेना के उन सफल ऑपरेशन के बारे में जानना चाहिए। जब-जब भारतीय सेना ने दूसरे देशों में पहुंचकर मदद पहुंचाई है या फिर विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाला है।

सूडान में ऑपरेशन कावेरी

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में वहां हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। भारतीय वायुसेना और नौसेना मिलकर सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी के तहत अभियान चला रही है। अब तक सैकड़ों नागरिकों को सूडान से निकाला जा चुका है।

तुर्किये में चलाया ऑपरेशन दोस्त

6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। इसके चलते लाखों लोग बेघर हुए थे। हालांकि, इस संकट के समय में तुर्किये और सीरिया में भारत ने मदद पहुंचाई थी। दोनों देशों में पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन दोस्त चलाया था। एयरफोर्स ने तुर्किये-सीरिया भारी मात्रा में राहत-सामग्री भेजी थी।

यूक्रेन को पहुंचाई मदद

रुस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए साल 2022 में ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया था। इस दौरान सफल ऑपरेशन के माध्यम से हजारों भारतीयों को यूक्रेन से सकुशल निकाला था। साथ ही यूक्रेन को मानवीय सहायता भी पहुंचाई गई थी।

अफगानिस्तान में चलाया ऑपरेशन देवी शक्ति

अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होने के बाद वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन देवी शक्ति चलाया गया था। इस अभियान के तहत अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीय लोगों को देश वापस लाया गया था। बता दें कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

भूकंप के बाद नेपाल में चलाया था ऑपरेशन मैत्री

भारतीय वायु सेना ने 2015 में नेपाल में आए भूकंप आए विनाशकारी भूकंप के बाद मैत्री अभियान शुरू किया था। भारतीय सेना ने मैत्री अभियान के तहत हजारों भारतीय नेपाल से निकाला था।

यमन में 'ऑपरेशन राहत'

साल 2015 में जब यमन में गृह युद्ध शुरू हुआ तो वहां हजारों भारतीय फंस गए थे। इस दौरान सऊदी अरब ने नो-फ्लाई जोन की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन राहत चलाया था। भारतीय वायु सेना ने इस अभियान के जरिए हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकाला था।

कुवैत से लाखों भारतीय किए गए एयरलिफ्ट

इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने साल 1990 में कुवैत पर हमला कर दिया था। इसके बाद कुवैत में लाखों भारतीय फंस गए थे। उस समय भारत सरकार ने कुवैत में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कुवैत चलाया गया। इस ऑपरेशन के जरिए 1 लाख 70 हजार भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया था।