'दुनिया में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ को हथियार बनाया जा रहा', बिना नाम लिए पीएम मोदी का ट्रंप पर हमला
भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर ट्रेड, ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने इंडिया-EU बिजनेस फोरम को किया संबोधित। (X-@BJP4India)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ मिनिरल्स को हथियार बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-EU ट्रेड डील पर कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी FTA का पूरा फायदा उठाएंगे। आज पूरी दुनिया में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ मिनिरल्स को हथियार बनाया जा रहा है। क्या हमारी बिजनेस कम्युनिटी मिलकर, EVs, बैटरी और चिप्स जैसे एरिया में बाहरी निर्भरता को कम कर सकती हैं? क्या हम मिलकर एक भरोसेमंद और विश्वसनीय अल्टरनेट सप्लाई चेन बना सकते हैं?
भारत-ईयू के बीच ऐतिहासिक समझौता
इंडिया-EU बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहली बार EU के नेताओं का भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना, भारत और EU के बीच इतिहास का सबसे बड़ा FTA संपन्न होना और आज इतने सारे CEOs के साथ इतने बड़े स्तर पर इंडिया-EU बिजनेस फोरम आयोजित होना, ये सब विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच अभूतपूर्व संरेखण का प्रतीक है।

10 सालों में हमारा व्यापार दोगुना हुआ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "हमारे साझा मूल्य हैं, वैश्विक स्थिरता के प्रति हमारी साझा प्राथमिकताएं हैं। ओपन सोसाइटी के रूप में हमारे लोगों के बीच स्वाभाविक जुड़ाव भी है। इसी मजबूत आधार पर हम अपनी साझेदारी को नई ऊंचाई दे रहे हैं। हम इसे विश्व की सबसे प्रभावशाली साझेदारियों में से स्थापित कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में हमारा व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंच गया है। भारत में 6000 से अधिक यूरोपीय कंपनियां काम कर रही हैं। भारत की 1500 कंपनियां EU में मौजूद हैं।
FTA बिजनेस जगत के लिए सकारात्मक संदेश- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री कहा कि आज ग्लोबल बिजनेस में उथल पुथल है। हर कंपनी अपनी मार्केट स्ट्रैटजी और पार्टनरशिप को नए सिरे से देख रही है। ऐसे समय में ये FTA बिजनेस जगत के लिए एक साफ और सकारात्मक संदेश है। मुझे विश्वास है कि आप सभी इस FTA के अवसरों का पूरा पूरा लाभ उठाएंगे।
