विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पर पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत: रक्षामंत्री

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 08 Oct 2014 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 08 Oct 2014 09:10 AM (IST)

पाकिस्तान की तरफ से लगातार युद्धविराम के उल्लंघन का अब भारत सरकार ने मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से लगातार युद्धविराम के उल्लंघन का अब भारत सरकार ने मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने अपने घर पर तीनों सेना प्रमुखों की बैठक की। बैठक में रक्षामंत्री अरुण जेटली ने सेना को साफ निर्देश दिया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का वो मुंहतोड़ जवाब दे। आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने रक्षा मंत्री को एलओसी पर बेकाबू होते पाकिस्तान और उससे खराब हुए हालात से वाकिफ कराया। रक्षामंत्री के आदेश के बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय फायरिंग से अब तक करीब 15 पाकिस्तानी नागरिकों की जान जा चुकी है। जिससे पाकिस्तान हैरान हो गया है। मुख्यत: पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में रहने वाले लोग कैजुअल्टी के शिकार हुए हैं।

इस बीच, सीजफायर उल्लंघन पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग से इन्कार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग रुकने तक बीएसएफ से फ्लैग मीटिंग नहीं करने को कहा गया है। गृह मंत्रालय ने पहले बीएसएफ को फ्लैग मीटिंग का निर्देश दिया था, लेकिन, अब भारत पाकिस्तान के पहल का इंतजार करेगा।

भारत की सख्ती के बावजूद फिर सरहद पार से फायरिंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान की तरफ से पुंछ और हीरानगर सेक्टर में फिर गोलियां बरसी हैं। पाकिस्तानी सेना के निशाने पर सरहद से सटे बसे गांवों के लोग हैं। मंगलवार को पहली बार कठुआ जिले के गांव पाकिस्तानी रेंजरों की गोलीबारी का निशाना बने हैं।

पाकिस्तान ने इससे पहले मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मेंढर सेक्टर के मानकोटे, सोनागली, बालनोई में पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की। ये फायरिंग पाकिस्तान रेंजर्स के 655 मुजाहिद और 29 बलूट की टीम ने की है।

जम्मू-कश्मीर के अरनिया, आरएसपुरा के बाद अब पाकिस्तान ने अखनूर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से जारी भारी गोलीबारी में कई लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ पाकिस्तानी सेना भी सीजफायर उल्लंघन में जुट गई है। बताया गया है कि 120 एमएम मोर्टार से जो फायरिंग हो रही है वो पाकिस्तान की सेना कर रही है। क्योंकि पाकिस्तानी रेंजर्स के पास 120 एमएम मोर्टार नहीं होता है।

पढ़ें: पाक का 70 चौकियों पर हमला, 3 जवानों समेत 15 घायल

पढ़ें: गोलीबारी नहीं रुकी तो पाक को करारा जवाब