विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली से हिमाचल तक झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान के लिए अलर्ट

Published: Sun, 03 Aug 2025 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2025 08:01 PM (IST)

देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नदियों का जलस्तर ...और पढ़ें

देशभर में भारी बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)
देशभर में भारी बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में 4 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी
  2. मध्यप्रदेश के कई जिलों में 4 अगस्त को हो सकती है तेज बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, तो कई नदियों के पानी ने खतरे के निशान को भी पार कर लिया है।

उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मूसलाधार बारिश के बीच निचले स्थानों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में 4 अगस्त को मौसम बदलेगा और मूसलाधार बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
  • 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।
  • लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, आनंद विहार, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग ने 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर,गोंडा, बस्ती, गोरखपुर में तेज हवा के झोंके के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • लखनऊ, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मोरादाबाद, बरेली, बिजनौर, अलीगढ, बुलंदशहर, बरेली, रामपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

  • बिहार में एक बार फिर से मौसम विभाग ने 4 अगस्त को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
  • पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बांका और कैमूर में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग ने 4 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, विलासपुर में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
  • सिरमौर,शिमला,कुल्लु, मंडी,सोलन में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

  • 4 अगस्त के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चमोली, नैनीताल,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए बूंदी, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा और बारन में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 4 अगस्त से 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • भिंड, शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर जिले शामिल हैं।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अमेरिका में भयानक हादसा, वेस्ट वर्जीनिया में गहरी खाई में गिरी कार; भारतीय मूल के चार लोगों की मौत