विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में भयानक हादसा, वेस्ट वर्जीनिया में गहरी खाई में गिरी कार; भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

Published: Sun, 03 Aug 2025 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:07 PM (IST)

न्यूयॉर्क से वेस्ट वर्जीनिया जा रहे भारतीय मूल के चार बुजुर्गों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे प्रभुपाद ...और पढ़ें

वेस्ट वर्जीनिया में गहरी खाई में गिरी कार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
वेस्ट वर्जीनिया में गहरी खाई में गिरी कार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमेरिका में भारतीय मूल के चार बुजुर्गों की कार हादसे में मौत
  2. आखिरी बार पेंसिल्वेनिया के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में देखा गया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क से वेस्ट वर्जीनिया जा रहे भारतीय मूल के चार बुजुर्गों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक धार्मिक स्थल प्रभुपाद के पैलेस ऑफ गोल्ड देखने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार एक खाई में गिर गई।

घटना की पुष्टि मार्शल काउंटी के शेरिफ माइक डौघर्टी ने की। मरने वालों के पहचान आशा दिवान (85), किशोर दिवान (89), शैलेश दिवान (86) और गीता दिवान (84) के रूप में हुई है।

29 जुलाई को आखिरी बार दिखे थे सभी लोग

ये सभी लोग 2009 मॉडल की लाइम ग्रीन टोयोटा कैमरी कार में सफर कर रहे थे, जिसका नंबर था EKW2611। जानकारी के मुताबिक, इन बुजुर्गों को 29 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के एक बर्गर किंग रेस्टोरेंट में आखिरी बार देखा गया था।

रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को अंदर जाते देखा गया। वहीं इनका अंतिम क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन भी उसी जगह ट्रेस हुआ। इसके कुछ देर के बाद, पेंसिल्वेनिया पुलिस की लाइसेंस प्लेट पहचान सिस्टम ने उनकी कार को इंटरस्टेट-79 पर साउथ की तरफ जाते हुए रिकॉर्ड किया था।

शनिवार को मिले शव

हादसे वाली कार और चारों शव शनिवार रात लगभग 9.30 बजे एक ढलान वाली खाई में मिली। रेस्क्यू टीम वहां पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। शेरिफ माइक डौघर्टी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि जांच पूरी होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी।

किस-किसने खोजने में की मदद

बता दें, मार्शल और ओहायो काउंटी के अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया था। वहीं काउंसिल ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट्स ऑफ इंडिया नामक एक संस्था ने भी इन्हें खोजने में मदद की थी।

Video: स्पाइसजेट कर्मियों पर हमला करने वाले सेना के अधिकारी पर FIR, 16 किलो का बैग निकला बवाल की वजह