विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द और स्कूल बंद का एलान

Published: Thu, 08 May 2025 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 08 May 2025 10:28 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ चला है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू और राजस्थान के इलाकों में फायरिंग ...और पढ़ें

हाई अलर्ट पर भारत के कई राज्य (फोटो क्रेडिट- एक्स)
हाई अलर्ट पर भारत के कई राज्य (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बढ़ते तनाव को देखते हुए इन राज्यों में छुट्टियां रद्द
  2. अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे स्कूल

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दुश्मन देश बौखला उठा है और कायरना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 8 मई शाम को पाकिस्तान की तरफ से जम्मू सहित देश के कई इलाकों में हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। तनाव की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा अनिश्चितकाल के बंद करने का एलान किया है। 

इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी 

पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर में ढे़र कर दिया गया है। इसके बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा है और सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। आज एक बार फिर से जम्मू, जैसलमेर और पठानकोठ एयरबेस पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से ड्रोन से हमले किए गए हैं, जिसको इंडियन आर्मी के S-400 रक्षा कवच की मदद से ड्रोनों को ध्वस्त कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस को बनाया निशाना, चंड़ीगढ़-जालंधर में पूर्ण ब्लैकआउट; सेना ने हवा में मार गिराया ड्रोन

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में सभी सरकारी छुट्टियों को राज्य सरकार की तरफ से रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पंजाब में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं।

इसके साथ ही अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई है। इन सभी राज्यों में हाई अलर्ट भी घोषित किया गया है। बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तामी ड्रोन से हमला किया गया। जिसका भारतीय सेना की तरफ से करारा जवाब दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Pakistan Attack Jammu Airport: जम्मू एयरपोर्ट-यूनिवर्सिटी को बनाया निशाना, S-400 ने सभी को मार गिराया