Move to Jagran APP

भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 150 करोड़ के पार, पीएम मोदी बोले- टीके से कई लोगों की जान बची

रोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने शुक्रवार को 150 करोड़ से अधिक डोज लगाकर एक मील का पत्थर हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही कोरोना संबंधित प्रोटोकाल का पालन करते रहने को कहा।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM (IST)
150 करोड़ का मील का पत्थर पार करने पर देशवासियों को पीएम मोदी ने दी बधाई।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने शुक्रवार को 150 करोड़ से अधिक डोज लगाकर एक मील का पत्थर हासिल किया। खास बात यह कि पहाड़ सी नजर आने वाली इस बड़ी उपलब्धि को भारत ने अपने स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अथक प्रयास और आम लोगों के सहयोग से एक वर्ष के भीतर ही हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। 

loksabha election banner

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'टीकाकरण के मोर्चे पर एक उल्लेखनीय दिन! 150 करोड़ का मील का पत्थर पार करने पर हमारे देशवासियों को बधाई। हमारे टीकाकरण अभियान ने सुनिश्चित किया है कि कई लोगों की जान बची है। साथ ही हमें सभी कोरोना संबंधित प्रोटोकाल का भी पालन करते रहना है। भारत उन सभी लोगों का आभारी है, जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम अपने डाक्टरों, वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देते हैं, जो लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। मैं सभी पात्र लोगों से टीका लेने का आग्रह करता हूं। आइए मिलकर कोरोना से लड़ें।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी ट्वीट कर इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की अथक मेहनत से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है। जब सब मिलकर प्रयास करें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।'कोरोना रोधी दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक 91 प्रतिशत वयस्क आबादी को पहली डोज दे दी गई हैं। वहीं, 66 प्रतिशत वयस्कों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं यानी उनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है। देश में वयस्कों की अनुमानित आबादी करीब 94 करोड़ है। अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के 22 प्रतिशत किशोरों को टीके की पहली डोज भी लगा दी गई हैं। तीन जनवरी से इस वर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ था। इस आयुवर्ग के किशोरों की आबादी लगभग 7.4 करोड़ है।

ऐसे चढ़ता गया टीकाकरण का ग्राफ

  • 16 जनवरी, 2021- टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई
  • छह अगस्त, 2021- 50 करोड़ डोज लगाई गईं। 202 दिन में हासिल हुई उपलब्धि।
  • 21 अक्टूबर, 2021-देश में 100 करोड़ डोज लगाई गईं। 50 से 100 करोड़ डोज पहुंचने में 76 दिन लगे।
  • सात जनवरी, 2022- 150 करोड़ डोज लगाने की बड़ी उपलब्धि हासिल।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.