विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर महंगी हुई चीनी, सप्लाई और कीमतों को काबू करने में जुटी सरकार

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:08 PM (IST)

चीनी की कीमतों में तेजी आई है, खुदरा और थोक मूल्य में एक महीने में लगभग छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 25-35 लाख टन चीनी आयात करने पर विचार कर रही है।

भारत में चीनी फिर हुई महंगी (सांकेतिक तस्वीर)

भारत में चीनी फिर हुई महंगी (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चीनी उत्पादन और खपत के बीच अंतर बढ़ने की आशंका के चलते चीनी की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है। एक महीने में खुदरा और थोक चीनी के मूल्य में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। केंद्र सरकार भी सतर्क है। गन्ना उत्पादन, बफर स्टाक, खपत और आयात की जरूरत का आकलन कर रही है।

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चीनी आपूर्ति की समीक्षा की है। माना जा रहा है कि आपूर्ति सुचारू रखने के लिए 25 से 35 लाख टन चीनी आयात करने की जरूरत पड़ सकती है।

चालू सत्र में चीनी की कीमतें तीन बातों पर निर्भर करेंगी। उत्पादन कितना रहता है, आयात के बारे में सरकार का विचार और बाजार में स्टॉक की उपलब्धता कैसी रहती है। समीक्षा बैठक में फिलहाल थोक की स्टॉक सीमा और रिफाइंड चीनी के आयात पर भी चर्चा हुई है। फैसले का इंतजार है। मगर इतना साफ है कि कीमतों की मौजूदा तेजी केवल मांग का असर नहीं, बल्कि आने वाले महीनों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहने को लेकर बढ़ती अनिश्चितता का भी नतीजा है।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के मुताबिक 2026-27 में देश का शुद्ध चीनी उत्पादन 280 से 290 लाख टन रह सकता है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) का अनुमान तो मात्र 265 लाख टन का है, जबकि घरेलू खपत के लिए 283 लाख टन की जरूरत पड़ेगी।

पिछले सत्र में 276 लाख टन शुद्ध उत्पादन हुआ था, जबकि 30 लाख टन चीनी एथनॉल में इस्तेमाल हुआ था। इस बार एथनॉल के लिए चीनी के डायवर्जन पर रोक है। बावजूद खपत के मुकाबले उत्पादन पर्याप्त नहीं है।

सबसे बड़ी चिंता सत्र के अंत में बचने वाले स्टॉक को लेकर है। माना जा रहा है कि 2026-27 के अंत तक चीनी का भंडार 35 से 45 लाख टन रह सकता है। इसमें 10 लाख टन का स्वीकृत आयात कोटा भी शामिल है। इसके मुकाबले पिछले सत्र के अंत में स्टॉक करीब 48 लाख टन था। जाहिर है, खतरा प्रत्यक्ष है, जिसका साइड इफेक्ट अभी से दिखने लगा है।

महाराष्ट्र में चीनी के औसत भाव में एक महीने में करीब 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। त्योहारों के दौरान मजबूत मांग और उत्तर प्रदेश में पेराई की धीमी शुरुआत ने भी इस तेजी को हवा दी है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने की पैदावार और चीनी रिकवरी प्रभावित होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में उत्पादन अपेक्षाकृत स्थिर रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।