विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 11 Mar 2017 03:11 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 03:24 PM (IST)

डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 33 मिनट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से एक मोबाइल लॉन्चर से क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया।

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत ने 300 किलोग्राम के आयुध ले जाने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का शनिवार को सफल परीक्षण किया।

डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 33 मिनट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से एक मोबाइल लॉन्चर से क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि यह मिसाइल 300 किलोग्राम के आयुध ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल पहले चरण में ठोस और दूसरे में रैमजेट तरल प्रणोदक प्रणाली से संचालित है।

बता दें कि इसे पहले ही सेना और नौसेना में शामिल कर लिया गया है, जबकि वायु सेना में शामिल करने के लिए इसका परीक्षण अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल श्रृंखला की पहली क्रूज मिसाइल को आईएनएस राजपूत के साथ 2005 में भारतीय नौसेना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी, और अब ये सेना के दो रेजिमेंट में पूरी तरह से संचालनात्मक स्थिति में है। ब्रह्मोस भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित अब तक की सबसे आधुनिक क्रूज मिसाइल है। इसे भारत की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: पाक को आतंकी देश घोषित करने का निजी विधेयक वापस


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।