भारत-रूस के बीच नि:शुल्क वीजा प्रवेश पर हुआ ये अहम समझौता
भारत और रुस के बीच संचालित किये जाने वाले चार्टर्ड और शिड्यूल्ड फ्लाइट के क्रू के लिए नि:शुल्क वीजा प्रवेश पर आम घोषणा की गई है।
नई दिल्ली (प्रेट्र)। भारत और रूस ने नि:शुल्क वीजा प्रवेश को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों देशों के बीच संचालित किये जाने वाले चार्टर्ड और शिड्यूल्ड फ्लाइट क्रू के लिए नि:शुल्क वीजा प्रवेश पर आम घोषणा की गई है।
गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देशों ने इस संबंध में सहमति पर हस्ताक्षर किया है। इसके मुताबिक एयरलाइन के क्रू सदस्यों को परस्पर दोनों देशों में नि:शुल्क वीजा प्रवेश, रुकने की आजादी दी गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भारत और रूस के बीच तकरीबन 1,200 उड़ानें संचालित की जाती हैं। इसके अलावा रुस की तकरीबन 1,100 चार्टर्ड उड़ाने प्रत्येक वर्ष भारत पहुंचती हैं। इनमें से अधिकतर रूसी पर्यटकों वाली उड़ानें होती हैं जो गोवा में लैंड करती हैं।
यह भी पढ़ें : ICJ में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, राष्ट्रपति अौर पीएम मोदी ने भंडारी को दी बधाई