विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: कोरोना के मामलों में आज बड़ी गिरावट, 24 घंटे में आए दो लाख 55 हजार नए केस

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 25 Jan 2022 09:10 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 09:20 AM (IST)

Coronavirus Updates in India भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के तीन लाख से भी कम मामले सामने आए ...और पढ़ें

देश में आज कोरोना के 2,55,874 नए मामले
देश में आज कोरोना के 2,55,874 नए मामले

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर थोड़ी राहत की खबर है। देश में कोरोना के मामलों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज कोरोना के 2,55,874 के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। 24 घंटे में 2,67,753 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि, इस दौरान 614 लोगों की मौत भी हुई है।

कल के मुकाबले 50,190 कम केस

देश में कल यानी सोमवार के मुकाबले आज कोरोना के मामले में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कल कोरोना के कुल 3,06,064 नए मामले सामने आए थे जबकि आज 2,55,874 नए मरीज मिले हैं। कल के मुकाबले आज कोरोना के 50,190 कम मरीज मिले हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 22,36,842 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 3,70,71,898 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 4,90,462 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी अब 15.52% हो गया है।