विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से हटे थे बैरिकेड्स, अब दिल्ली में PAK दूतावास के बाहर हटाया गया सुरक्षा घेरा

Published: Thu, 20 Aug 2026 08:46 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 08:48 AM (IST)

भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से बाहरी सुरक्षा घेरा और ट्रैफिक बैरिकेड्स हटा दिए हैं। ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटा

  2. इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से बैरिकेड्स हटने के बाद कार्रवाई

  3. दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के बीच उठाया गया कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन से बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया है। डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के लिए सड़क पर लगाए गए ट्रैफिक बैरिकेड्स और कंक्रीट के बोलार्ड्स को हटाकर रास्ते को खाली कर दिया गया है।

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। पहले इस डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के कारण यहां घेरा बनाकर रखा गया था।

pakistan high (2)

भारतीय अधिकारियों ने उन बाहरी सुरक्षा व्यवस्थाओं के कुछ हिस्सों को भी हटा दिया, जिन्होंने पहले पाकिस्तानी मिशन के आसपास आवागमन को प्रतिबंधित कर रखा था।

भारत अधिकारियों द्वारा यह कदम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

भारत ने क्यों किया ऐसा?

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध में तनाव लंबे समय से बरकरार है। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए पार्किंग पोल और अवरोधकों को हटाया गया था, जिसके बाद अब भारत ने भी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा घेरे को हटा दिया है।

pakistan high (3)

भारतीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बनाए गए ढांचे और लाइन को व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए बैरियर हटा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी कमीशन के वीजा सेक्शन के पास लगाए गए लाइन-मैनेजमेंट बैरियर समेत ये ढांचे कंपाउंड की मंजूर सीमा के बाहर एक गली में बने हुए थे और कार्रवाई के तहत इन्हें हटा दिया गया।

pakistan high (1)

तीन दिन बाद भारत ने की कार्रवाई

भारत की यह कड़ी जवाबी कार्रवाई ठीक तीन दिन बाद हुई है, जब खबर है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगी सुरक्षा बैरिकेडिंग हटा दी थी। नई दिल्ली में स्थानीय अधिकारियों का यह अहम कदम दक्षिण एशियाई देशों के बीच चल रहे डिप्लोमैटिक तनाव के बीच उठाया गया है।

यह तनाव पिछले साल पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के बिना उकसावे के किए गए हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा: पाकिस्तान और अलगाववादियों को करारा जवाब, भारत के स्टैंड पर लगी अमेरिकी मुहर

यह भी पढ़ें- कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को किया तलब