विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Pak Relation: जब भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर विदेश मंत्रालय से पूछा गया सवाल तो जायसवाल ने दिया करारा जवाब...

Published: Fri, 12 Apr 2024 10:00 PM (GMT+05:30)

India Pakistan Relation जायसवाल से भारत व पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया था। जायसवाल विदेश मंत्री इशाक दार की तरफ से लंदन में भारत के साथ कारोबारी रिश्ते को सुधारने और उसके बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता की तरफ से इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार करने की तरफ इशारा कर रहे थे।

India-Pak Relation: जब भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर विदेश मंत्रालय से पूछा गया सवाल तो जायसवाल ने दिया करारा जवाब...
India-Pak Relation: जब भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर विदेश मंत्रालय से पूछा गया सवाल तो जायसवाल ने दिया करारा जवाब...

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत के साथ रिश्ते सुधारने को लेकर पाकिस्तान की नई सरकार की तरफ से स्पष्ट तौर पर कोई संदेश नहीं आया है। ऐसे में भारत भी इंतजार करने की रणनीति पर चल रहा है। इस बात की तरफ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने शुक्रवार को संकेत दिया।

उन्होंने कहा कि हमने पहले भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान देखा है और उसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान देखा है। वहां से विरोधाभाषी बातें सामने आ रही है। आपने देखा होगा कि भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भी दिया है। लेकिन अभी वहां विरोधाभाष दिख रहा है। आगे देखते हैं कि कैसे हालात बनते हैं।

जायसवाल से भारत व पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया था। जायसवाल विदेश मंत्री इशाक दार की तरफ से लंदन में भारत के साथ कारोबारी रिश्ते को सुधारने और उसके बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता की तरफ से इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार करने की तरफ इशारा कर रहे थे।

दार ने लंदन में कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ आर्थिक संबंधों को फिर से स्थापित करना चाहता है। इसकी तीन बाद ही विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा था कि भारत को लेकर पाकिस्तान की नीत में कई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कश्मीर का मुद्दों को भी जोड़ा था।

यह भी पढ़ें: India Myanmar Relations: म्यांमार के हालातों पर भारत सतर्क... सभी गतिविधियों पर नजर, विदेश मंत्रालय ने दिया नया महत्वपूर्ण अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।