विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Pakistan टेंशन के बीच अलर्ट मोड पर मुंबई पुलिस, सूबे में इस चीज को लेकर लगा दिया बैन

Published: Sat, 10 May 2025 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 10 May 2025 06:02 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर ...और पढ़ें

मुंबई पुलिस का बड़ा आदेश (फोटो क्रेडिट- फाइल)
मुंबई पुलिस का बड़ा आदेश (फोटो क्रेडिट- फाइल)

HighLights

  1. इंडिया पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल
  2. मुंबई पुलिस का आया बड़ा आदेश

जागरण डेस्क, मुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है। देश के सीमावर्ती इलाकों में दुश्मन देश देर शाम ड्रोन से हमला कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच मुंबई पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए सूबे में पटाखों की बिक्री और सेल पर बैन लगा दिया है। इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के एक बडे़ अधिकारी ने दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

मुंबई में पटाखों पर पूरी तरह बैन

देश में बने टेंशन के माहौल को देखते हुए बड़े-बड़े राज्य अलर्ट मोड पर हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। मुंबई पुलिस के DCP ऑपरेशन ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने 11 मई से 9 जून 2025 तक पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अधिकारी आदेश जारी करते हुए कहा है-

ये भी पढ़ें- 'भारत और पाकिस्तान युद्धविराम के लिए सहमत', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

सूबे में कोई भी व्यक्ति 11 मई 2025 से 9 जून 2025 तक की अवधि के दौरान पूरे मुंबई की सीमा में किसी भी स्थान पर किसी भी तरह की आतिशबाजी नहीं करेगा। इसके साथ ही पटाखों की बिक्री पर भी पाबंदी लगाई है। जोकि अगले आदेश तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- 'किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा', पाक से तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला