विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने दागी पाकिस्तान पर मिसाइलें, गुजरात में हाई अलर्ट; इन शहरों में कंप्लीट ब्लैक आउट

Published: Thu, 08 May 2025 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 May 2025 10:25 PM (IST)

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दुश्मन देश पाकिस्तान ने एक और नापाक हरकत कर दी है। 8 मई जम्मू जैसलमेर ...और पढ़ें

गुजरात के शहरों में ब्लैकआउट (फोटो क्रेडिट- ani)
गुजरात के शहरों में ब्लैकआउट (फोटो क्रेडिट- ani)

जागरण डेस्क, गुजरात: पाकिस्तान की तरफ आज शाम जम्मू, पठानकोठ और जैसलमैर में ड्रोन से हमला किया गया। जिसका भारतीय सेना ने जवाब देते हुए दुश्मन देश पर मिसाइलें दाग दी हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात के कच्छ सहित कई इलाकों कंप्लीट ब्लैक आउट की घोषणा कर दी गई है। 

गुजरात में ब्लैक आउट 

भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ सीमा नहीं बल्कि सीमावर्ती इलाकों में टेंशन का माहौल बन गया है। पाकिस्तानी की तरफ से हवाई हमले का भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इसको देखते हुए अब गुजरात के कच्छ, भुज, नखत्राणा और नलिया में ब्लैकआउट की घोषणा कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस को बनाया निशाना, सेना ने जालंधर में ड्रोन हमले को किया नाकाम, कई शहरों में ब्लैक आउट

सिर्फ इतना ही नहीं कच्छ के निकट मौजूद गांवों में भी ब्लैक आउट करने का एलान किया गया है। सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि जम्मू, राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में ब्लैक आउट किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ इस मामले की ताजा जानकारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें- पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द और स्कूल बंद का एलान