वैश्विक चुनौतियों के बीच चमका भारत का निर्यात, अक्टूबर में 45 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर से ज्यादा रहा
अक्टूबर में भारत का वस्तु निर्यात 45% बढ़कर रिकॉर्ड 49.47 अरब डॉलर रहा। हालांकि, आयात बढ़ने से व्यापार घाटा 39.88 ...और पढ़ें

अक्टूबर में निर्यात 45% बढ़कर 49 अरब डालर से ज्यादा रहा।
HighLights
अक्टूबर में वस्तु निर्यात 45% बढ़कर 49.47 अरब डॉलर।
व्यापार घाटा 39.88 अरब डॉलर, पिछले 12 माह में सर्वाधिक।
सेवा निर्यात 15% बढ़ा, कुल निर्यात 89.99 अरब डॉलर।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अक्टूबर में वस्तु निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक यह निर्यात किसी माह में होने वाला अब तक का सबसे अधिक निर्यात है।
हालांकि अक्टूबर में आयात भी 89.35 अरब डॉलर का किया गया, जिससे अक्टूबर का व्यापार घाटा 39.88 अरब डालर रहा जो पिछले 12 माह में सबसे अधिक है। अक्टूबर में सेवा निर्यात का प्रदर्शन भी बेहतर रहा और इस अवधि में 40.51 अरब डालर की सेवाएं विदेश को प्रदान की गईं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।
वस्तु और सेवाओं दोनों को मिला लें तो अक्टूबर में कुल निर्यात 29.9 प्रतिशत बढ़कर रिकार्ड 89.99 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जबकि व्यापार घाटा कम होकर 20.09 अरब डालर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक भारत करीब 50 देशों को निर्यात करता है। अक्टूबर में इनमें से 43 देशों में होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी रही।
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है और यहां होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी भी हो रही है। हालांकि, किसी एक बाजार पर अपनी निर्भरता समाप्त करने के लिए पिछले दो साल से भारत ने कई नए बाजार तलाश किए हैं और इसका असर भी अब दिखने लगा है। करीब तीन दर्जन देशों के साथ व्यापार समझौता होने से भी निर्यात में इजाफा हो रहा है।
पेट्रोलियम पदार्थ से लेकर इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रानिक्स, हैंडीक्राफ्ट्स, केमिकल्स, फार्मा, गारमेंट्स, चावल जैसे आइटम के निर्यात में दहाई अंक में इजाफा रहा। अक्टूबर में अमेरिका से लेकर चीन और अफ्रीका से लेकर दक्षिण अमेरिका तक के देशों में भारतीय वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है।
इस अवधि में भारत ने सबसे अधिक चीन से आयात किया। वहीं सोने के आयात में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 62 प्रतिशत तो चांदी में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी छमाही में निर्यात में और इजाफा होने की संभावना वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-26 की पहली छमाही में वस्तु और सेवा को मिलाकर 478.85 अरब डालर का निर्यात किया गया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.7 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि किसी भी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निर्यात में अधिक इजाफा होता है और इस हिसाब से चालू वित्त वर्ष में वस्तु और सेवा का कुल निर्यात एक लाख करोड़ डालर तक आसानी से पहुंच जाएगा।
रत्न एवं आभूषण निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 2.92 अरब डॉलर परक्रिसमस और छुट्टियों के दौरान होने वाली खरीदारी के पहले मजबूत आर्डर मिलने से अक्टूबर में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 34.01 प्रतिशत बढ़कर 2.92 अरब डॉलर (27,862.82 करोड़ रुपये) हो गया।
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी महीने में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 2.18 अरब डॉलर (19,253.60 करोड़ रुपये) रहा था।
अक्टूबर में प्रमुख वस्तुओं के निर्यात में बढ़ोतरी (प्रतिशत में)पेट्रोलियम पदार्थ 140 इलेक्ट्रानिक्स 62.70इंजीनियरिंग गुड्स 36हैंडीक्राफ्ट्स 55.22प्लास्टिक 36.28गारमेंट्स 20.33जेम्स व ज्वैलरी 40केमिकल्स 36.20चावल 18.39फार्मा 10.55यार्न 29
किन देशों के निर्यात में कितना इजाफा
प्रतिशत मेंयूएसए 48चीन 24.05 सिंगापुर 169मलेशिया 119ब्राजील 17तंजानिया 86दक्षिण अफ्रीका 26.61जापान 33.26नेपाल 59
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।