विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत को खुद बनानी होगी सेमीकंडक्टर मशीनरी', अश्विनी वैष्णव बोले- रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों को होगा सीधा लाभ

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:28 AM (GMT+05:30)

अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित इथीरियल मशीन्स की यूनिट के दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

'भारत को खुद बनानी होगी सेमीकंडक्टर मशीनरी', अश्विनी वैष्णव (फोटो- एएनआई)

'भारत को खुद बनानी होगी सेमीकंडक्टर मशीनरी', अश्विनी वैष्णव (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. केंद्र चिप क्षेत्र के लिए मजबूत घरेलू तंत्र विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है

  2. केंद्र सरकार देश में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

पीटीआई, बेंगलुरु। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए आवश्यक उन्नत मशीनरी और उच्च-सटीकता (हाई-प्रिसिजन) वाले उपकरण खुद ही बनाने होंगे।

केंद्र इस क्षेत्र के लिए मजबूत घरेलू तंत्र विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित इथीरियल मशीन्स की यूनिट के दौरे के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश में इन क्षमताओं को विकसित करने से विनिर्माण तंत्र मजबूत होगा और आयात पर निर्भरता घटेगी।

वैष्णव ने कहा कि इथीरियल मशीन्स की यूनिट उन्नत मशीनरी और उच्च-सटीकता वाले उपकरणों का उत्पादन कर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु की डीप-टेक विनिर्माण कंपनी इथीरियल मशीन्स कई क्षेत्रों में उपयोग के लिए उन्नत मशीनें बनाती है तथा उच्च परिशुद्धता वाले उपकरणों का निर्माण करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।