अरुणाचल में तनाव के बाद भारत की चीन पर पैनी नजर, नाथुला-डोकलाम पर बढ़ी निगरानी; सिक्किम सीमा पर शांति
अरुणाचल प्रदेश में झड़पों की खबरों के बावजूद सिक्किम से सटी भारत-चीन सीमा पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। नाथुला ...और पढ़ें

भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में लगीं बीएसएफ की महिला जवान। - जागरण
HighLights
सिक्किम-चीन सीमा पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।
नाथुला और डोकलाम जैसे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ी।
भारतीय सेना चीन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।
जागरण संवाददाता, गंगटोक। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों के बीच कई स्थानों पर आमने-सामने आने की खबरों के बीच सिक्किम से सटी भारत-चीन सीमा पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
नाथुला और डोकलाम जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति भी सामान्य है। हालांकि यहां निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सीमा पर भारतीय और चीनी पक्ष की दैनिक गतिविधियों में किसी बड़े बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है।
चीन की हर गतिविधि पर पैनी नजर
इसके बावजूद भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां सीमा पार की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रही हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के डीआइजी संजीव सिंह ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
नाथुला भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार का महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके अलावा इसी मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा भी संचालित होती है। दूसरी ओर, डोकलाम भारत, चीन और भूटान के त्रिसंगम के निकट स्थित एक संवेदनशील क्षेत्र है।
वर्ष 2017 में यहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लंबे समय तक गतिरोध चला था। इसके बाद से यह क्षेत्र दोनों देशों की सुरक्षा और कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना हुआ है।
वर्ष 2026 में भारत और चीन के बीच संपर्क तथा सीमा से जुड़ी गतिविधियों को लेकर कुछ सकारात्मक पहल देखने को मिली हैं।
नाथुला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वहीं, छह वर्ष के अंतराल के बाद अगस्त में नाथुला के रास्ते सीमा व्यापार फिर शुरू होने की खबर भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रही।
यह भी पढ़ें- बंगाल के पर्वतारोहियों ने लद्दाख की चार दुर्गम चोटियों पर फहराया तिरंगा, तीन पर पहली बार पड़े इंसान के कदम
