विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत ने डीजल और विमान ईंधन पर बढ़ाया निर्यात शुल्क, अब कितना लगेगा टैक्स?

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:30 AM (IST)

भारत ने डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल फोटो।)

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. डीजल निर्यात शुल्क ₹11.50 से बढ़कर ₹14 प्रति लीटर हुआ।

  2. विमान ईंधन (एटीएफ) निर्यात शुल्क ₹11 से ₹12.50 प्रति लीटर।

  3. उच्च मुद्रास्फीति के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) के निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया।

प्रमुख ईंधन उत्पादों के निर्यात पर शुल्क में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब भारत में महंगाई ऊंची बनी हुई है। अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई जबकि पिछले महीने खुदरा महंगाई 6.09 प्रतिशत रही।

कितनी बढ़ी कीमत

सोमवार देर रात जारी सरकारी आदेश में वित्त मंत्रालय ने डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 11.50 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया। इसी तरह विमान ईंधन के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क भी 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया। घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन के साथ पीसीबी और मेमोरी सर्किट का निर्यातक बना भारत, जानिए 5 साल के आंकड़ें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।