चीन ने दो रिसर्चर को नहीं दिया वीजा, फाउंडेशन ने भी चीन दौरा किया रद
चीन की ओर से अपने रिसर्चरों का वीजा रद किए जाने के बाद चीन के दौरे पर जाने वाले इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपना दौरा कैंसल कर दिया।
By Monika minalEdited By: Published: Fri, 07 Jul 2017 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2017 02:01 PM (IST)
नई दिल्ली (एएनआई)। इंडिया फाउंडेशन के दो जूनियर शोधकर्ताओं का वीजा चीन द्वारा रद किए जाने के बाद अब फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपना चीन दौरा भी रद कर दिया है।
11 जुलाई को एक इवेंट के लिए इंडिया फाउंडेशन की प्रतिनिधिमंडल को शंघाई में फूडान यूनिवर्सिटी का दौरा करना था। इससे पहले यह कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे। नवंबर तक माधव के पास चीन के लिए वैध वीजा है। हाल में ही ब्रिक्स समिट के लिए वे चीन गए थे। सूत्रों का कहना है कि माधव को वीजा से इंकार की खबर गलत है।
यह भी पढ़ें: जी-20 शिखर बैठक में मोदी-चिनफिंग वार्ता पर चीन का झूठ फिर बेनकाब
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें