Move to Jagran APP

चिकन और अंडा नहीं भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही मछली, महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे सेवन; पढ़ें ये रिपोर्ट

देश में मछली खाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट बताती है कि बढ़ती आय बदलती डाइट और मछली की बेहतर उपलब्धता के कारण इसको खाने वालों की संख्या में उछाल आया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जम्मू कश्मीर में मछली खाने वालों में 20.9% के साथ सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक का स्थान रहा।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Published: Tue, 19 Mar 2024 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 09:35 AM (IST)
भारतीयों को पसंद आ रही सबसे ज्यादा मछली (Image: Jagran)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। देश में मछली खाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट बताती है कि बढ़ती आय, बदलती डाइट और मछली की बेहतर उपलब्धता के कारण इसको खाने वालों की संख्या में उछाल आया है।

loksabha election banner

वर्ल्डफिश इंडिया ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और अन्य सरकारी और अंतरराष्ट्रीय निकायों के सहयोग से यह रिसर्च किया। शोधकर्ताओं ने 15 वर्षों में इसे समझने के लिए 2005-06 और 2019-21 के बीच राष्ट्रीय परिवार घरेलू सर्वेक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

मछली खाने वालों की संख्या 66% से बढ़कर 72.1% हुई

स्टडी में पाया गया कि 2005-06 और 2019-21 के बीच मछली खाने वालों की संख्या 66% से बढ़कर 72.1% हो गई है। 2005 और 2020 के बीच प्रति व्यक्ति वार्षिक मछली की खपत 4.9 किलोग्राम से बढ़कर 8.9 किलोग्राम हो गई। वहीं, मछली खाने वालों में, प्रति व्यक्ति खपत 7.4 किलोग्राम से बढ़कर 12.3 किलोग्राम हो गई।

इन 5 राज्यों में खाई जा रही सबसे ज्यादा मछली

2020 से 2021 के बीच टॉप 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली खाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें लक्षद्वीप पहले नंबर पर है। इसके बाद गोवा, अंडमान-निकोबार द्वीप, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ शामिल है। केरल और गोवा के साथ उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राज्य में मछली खाने के मामले में बढ़ रहे है।

त्रिपुरा में मछली खाने वालों का प्रतिशत सबसे अधिक (99.35%) था, इसके बाद मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिम बंगाल थे। वहीं, 2019-21 में मछली खाने वालों की हिस्सेदारी हरियाणा में सबसे कम (20.6%) थी, इसके बाद उत्तरी पंजाब और राजस्थान का नाम शामिल था।

जम्मू और कश्मीर को लेकर हैरान कर देने वाली रिपोर्ट

हैरान कर देने वाली बात यह है कि जम्मू और कश्मीर में मछली खाने वालों के अनुपात में 20.9% के साथ सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (15% अंक वृद्धि) और कर्नाटक (10.1) का स्थान रहा। दिल्ली में खपत 8.7% बढ़ी। वर्ल्डफिश इंडिया के विशेषज्ञ और अध्ययन के प्रमुख लेखक अरुण पडियार ने कहा, जम्मू-कश्मीर में वृद्धि बेहतर कनेक्टिविटी और कोल्ड स्टोरेज नेटवर्क के कारण हो सकती है।

महिलाओं से अधिक पुरुषों ने खाया मछली

केरल में लोग सबसे अधिक मछली खाते हैं, 50% से अधिक लोग इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं। इसके बाद गोवा (36.2% दैनिक खपत) और पश्चिम बंगाल (21.9%) का स्थान है। इस बीच, असम और त्रिपुरा में साप्ताहिक खपत सबसे अधिक रही। 65.6% महिलाओं की तुलना में 2019-21 में 78.6% पुरुषों ने सबसे अधिक मछली खाई है।

यह भी पढ़ें: World's Most Polluted City: प्रदूषण के मामले में लगातार चौथी बार टॉप पर दिल्ली, चर्चा में आया बिहार का ये जिला

यह भी पढ़ें: क्या CAA पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, विरोध में दायर हुईं 200 से ज्यादा याचिकाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.